कांग्रेस ने किया भाजपा पर हमला, कहा: डराना-धमकाना इनकी फितरत में शुमार

कांग्रेस ने किया भाजपा पर हमला, कहा: डराना-धमकाना इनकी फितरत में शुमार

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने भाजपा हाईकमान से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को राजनीति से बाहर करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिस तरह सांसद ने अपने बयान में जिस तरह के भाषा का प्रयोग किया था, जिसमें कहा कि उनसे लड़ने वाले जेल जाते हैं या उनकी असामयिक मौत हो जाती है। वैसी भाषा का प्रयोग जनप्रतिनिधि तो क्या घोर आलोचक भी नहीं करता।

प्रवक्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का भाजपा का चरित्र ही ऐसा है जहाँ डराना, धमकाना, और जेल भेजना इनके फितरत में शुमार है। कहा कि सांसद निशिकांत ने आज जो बात कही हैं, वो मानवता और भारतीय लोकतंत्र के लिए पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसके अलावे उन्होंने कहा कि ऐसी सोच और मानसिकता से ग्रसित नेताओं को राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही कहा कि भाजपा के अन्दर अब चरित्र, शुचिता, मर्यादा और नैतिकता नहीं बची है।

आलोक दुबे ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि क्या पार्टी अपने सांसद पर कार्रवाई करेगी? अगर ऐसा नहीं है, तो झारखंड एक बार फिर भाजपा के कृत्यों की वजह से बदनाम होगा। कहा कि देश में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत क्या लोगों को मौत की नींद सुलाने और जेल भेजने के लिए है, इसका जवाब प्रतीक्षित है।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर