Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला

कुल 15 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच

Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
(गिरिडीह तंबाकू नियंत्रण छापेमारी)

गिरिडीह में टोबैको कंट्रोल सेल व खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेलवे स्टेशन और सदर अस्पताल क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर ₹9,500 का जुर्माना वसूला गया तथा 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को तंबाकू उत्पाद न बेचने की कड़ी चेतावनी दी गई।

गिरिडीह: तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के अवैध बिक्री एवं सार्वजनिक स्थलों पर इनके उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गिरिडीह रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल एवं झंडा मैदान क्षेत्र में विशेष छापेमारी-सह-जांच अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम, 2003 एवं कोटपा अधिनियम (झारखंड संशोधन), 2021 के प्रावधानों के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा कुल 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के क्रम में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर धारा 6A एवं 6B के तहत कुल ₹9,500 का जुर्माना वसूल किया गया।

Jharkhand Govt Ad
नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

जांच के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को कोटपा अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री करना दंडनीय अपराध है। साथ ही बिक्री स्थल पर तंबाकू उत्पाद नाबालिगों को प्रदर्शित नहीं किए जाने तथा निर्धारित प्रारूप में चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की अनिवार्यता से अवगत कराया गया। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर बगोदर-सरिया में झंडोत्तोलन का समय तय, सुबह 8:45 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम

अधिकारियों ने बताया कि बिक्री स्थल पर स्पष्ट रूप से यह प्रदर्शित किया जाना आवश्यक है कि 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। साथ ही निर्धारित चेतावनी एवं स्वास्थ्य संबंधी चित्र का प्रदर्शन भी सुनिश्चित करना होगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जमुआ में आधी रात भीषण आग, पांच मवेशियों की जलकर मौत; करीब 4 लाख का नुकसान

शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक

कोटपा अधिनियम की धारा 6B के प्रावधानों के तहत शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों, न्यायालय परिसर एवं सार्वजनिक कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग प्रतिबंधित होने की जानकारी भी प्रतिष्ठान संचालकों को दी गई।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई...

अभियान के दौरान औषधि निरीक्षक पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि कोटपा अधिनियम के सभी प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं एवं नाबालिगों को तंबाकू की पहुंच से दूर रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में इस प्रकार के जांच एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अभियान में जिला परामर्शी शैलेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा कर्मी मनीष कुमार, वशीम अकरम सहित संबंधित पदाधिकारी एवं नगर थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी