Giridih News: माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में 6 माह से लंबित वेतन भुगतान की उठी मांग

विद्यालयों में लिपिक एवं अनुसेवक पदस्थापन की अपील

Giridih News: माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में 6 माह से लंबित वेतन भुगतान की उठी मांग
(माध्यमिक शिक्षक संघ बैठक)

गिरिडीह में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में आवंटन के बावजूद 6 माह से लंबित वेतन भुगतान पर चिंता जताते हुए झारोटेफ के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का निर्णय लिया गया।

गिरिडीह: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, गिरिडीह की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष चन्द्रमणि प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से संबंधित विभिन्न दीर्घकालीन एवं तात्कालिक समस्याओं तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में योजनामद के शिक्षकों को विगत छह माह से वेतन का भुगतान नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। संघ ने कहा कि आदरणीय महासचिव श्री रविन्द्र प्रसाद के सतत प्रयासों से लगभग डेढ़ माह पूर्व ही आवंटन प्राप्त हो चुका है, इसके बावजूद अब तक वेतन का भुगतान नहीं होना संबंधित कार्यालय की उदासीनता को दर्शाता है। संघ ने अविलंब लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

सभी शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक में सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में सेवा सम्पुष्टि (Confirmation) की मुहर एवं हस्ताक्षर अंकित करने तथा मई 2023 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सेवा सम्पुष्टि शीघ्र करने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त सभी श्रेणी के माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं अनुसेवक के प्रतिनियोजन अथवा नियमित पदस्थापन तथा वर्ष 2010 में नियुक्त शिक्षकों के वरीय वेतनमान का निर्धारण शीघ्र करने की मांग उठाई गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में झारोटेफ द्वारा प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ (JSSTA) सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी निभाएगा।आज की इस बैठक मे जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, जिला सचिव मो अख्तर अंसारी, शमा प्रवीण ,महेन्द्र प्रसाद दांगी , मिथुन राज (बीरू जी), केशरी नन्दन, सत्यनारायण प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार सिंह, इन्द्रदेव साव,विकास कुमार, वंसत कुमार, मुकेश पाण्डेय, पंकज कुमार चक्रम, कुबेर कुमार राय, राकेश कुमार, मो इरशाद, बमशंकर मंडल, गोपाल रजक,जितेन्द्र भगत, जितेन्द्र विश्वकर्मा ,सत्यनारायण  पाठक, नारायण मूर्मू ,दीपक राय,फिरोज आलम,प्रवीण कुमार, अविनाश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश,ओमप्रकाश प्रकाश राय, श्रीकांत कुशवाहा,संजय बरनवाल,पंकज कुमार वर्मा,मो अकबर अली,विधेश कुमार, प्रकाश चन्द्र सिंह, सुनील कुमार,कुमार विश्वनाथ  एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बड़ी बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश