Giridih News: बेंगाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ो मरीजों की हुई जांच

Giridih News: बेंगाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ो मरीजों की हुई जांच
फोटो साभार : गूगल

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष निर्मल सलामपुरिया ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की लगभग 250 छात्राओं को प्रति छात्रा 6 पीस सेनेटरी पैड वितरित किए और 18 छात्राओं की आंखों की स्क्रीनिंग जांच भी की।

बेंगाबाद: भगवान महावीर आई हॉस्पिटल रांची मेडिका और लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बेंगाबाद स्थित साथी इंटरप्राइजेज एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महावीर आई हॉस्पिटल के चेयरमैन कमल जैन, लायंस क्लब अध्यक्ष निर्मल सलामपुरिया, विकास खैतान, रत्न गुप्ता, अजय गुप्ता और हरीश दोषी ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में कुल 115 मरीजों की मुफ्त नेत्र जांच की गई। जरूरतमंदों को संस्थान की ओर से दवा और आई ड्रॉप प्रदान किए गए। जांच के दौरान चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों को मेडिका अस्पताल रांची में फेंको तकनीक से गुणवत्तापूर्ण ऑपरेशन हेतु आमंत्रित किया गया। मरीजों को अस्पताल में ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण के साथ-साथ खाने-पीने और ठहरने की पूरी निःशुल्क सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष निर्मल सलामपुरिया ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की लगभग 250 छात्राओं को प्रति छात्रा 6 पीस सेनेटरी पैड वितरित किए और 18 छात्राओं की आंखों की स्क्रीनिंग जांच भी की।

मौके पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार, नेत्र सहायक लालेश्वर, टेक्नीशियन दुबराज, परमजीत सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल, अशोक जैन, नीलकमल भरतीया, माला डोकानिया, सुनीता भूदोलिया, विभा संथालिया, संगीता अग्रवाल, संजय भूदोलिया, संजय जैन, सुनील मोदी, राहुल कुमार गुप्ता, प्रवीण राम, हरीश दोषी, धीरज जैन, प्रदीप डोकानिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति