Giridih News: उप विकास आयुक्त ने कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश 

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता

Giridih News: उप विकास आयुक्त ने कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश 

गिरिडीह: उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने देवरी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के साथ मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें.

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने बारी-बारी से सभी महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जाए और लोगों को उसका लाभ मिले. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें. साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां