Giridih News: दो दिनों से लापता बच्चे का शव घर के बगल के तालाब से बरामद

घर का इकलौता चिराग था बच्चा

Giridih News: दो दिनों से लापता बच्चे का शव घर के बगल के तालाब से बरामद
मृतक बच्चे के घर के पास लगी लोगों की भीड़.

जिस तालाब से बच्चा मृत अवस्था में मिला, वहां भी युवकों ने तालाब में काफी खोजबीन की मगर बच्चा उस समय नहीं मिला. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चा घर के लोग के कार्यक्रम देखने जाने के बाद बच्चा बगल के तालाब में नहाने चला गया. जहां वह गहरे पानी में डूब जाने से बच्चे की मौत हो गई.

गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भैयाडीह के महेश प्रसाद सिंह का सात वर्षीय इकलौता पुत्र कन्हैया कुमार का शव चौबीस घंटे बाद घर के बगल के तालाब से शनिवार दो बजे दिन तैरता हुआ मिला. बच्चा  गत शुक्रवार साढ़े तीन बजे दिन से ही घर से लापता था. बता दें कि मृतक बच्चे की मां तिलोत्मा देवी अपने बच्चे को घर में ही छोड़ कर पड़ोसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम देखने मुरखारी गयी थी. जाते वक्त अपने बच्चे को उक्त महिला ने खोजा, उस समय घर में बच्चा नहीं था. कार्यक्रम में  जाने की जल्दबाजी में बच्चे को छोड़ वो चली गयी. कार्यक्रम समाप्त के बाद जब वह घर पहुंची तो उस समय भी बच्चा घर में नही था. उसके बाद से आसपास जगहों पर बच्चे की खोजबीन की जाने लगी.

स्वजनों को लगा कि किसी के साथ कार्यक्रम स्थल चला गया हो लेकिन बच्चे का पता नहीं चला. बाद में जिस तालाब से बच्चा मृत अवस्था में मिला, वहां भी युवकों ने तालाब में काफी खोजबीन की मगर बच्चा उस समय नहीं मिला. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चा घर के लोग के कार्यक्रम देखने जाने के बाद बच्चा बगल के तालाब में नहाने चला गया. जहां वह गहरे पानी में जाने से डुबकर शुक्रवार को ही मौत हो गई. शव मिलते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा