गिरिडीह: गला रेतकर निर्मम हत्या
On
- जमुआ के खरगडीहा निवासी है युवक
- घटनास्थल से मोबाइल और आधार कार्ड बरामद, जाँच में जुटी पुलिस
अभिषेक सहाय
गिरिडीह: युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलगुंदा पंचायत से सामने आया है, अलगुंदा पहाड़ी पर मृतक का शव पाया गया। मृतक का हाथ बांधकर बेरहमी से गला रेतकर हत्या किया है।
पुलिस ने शव के पास मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किया। आधार कार्ड से मृतक की पहचान खरगडीहा निवासी स्व. वासो साव के पुत्र सोनू साव के रूप में कई गई। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
देखें वीडियो
घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सोनू स्वयं सहायता समूह चलाने का कार्य करता था और संस्था के लिए पैसे इकट्ठा किया करता था। कुछ दिनों पूर्व इसे बोरा सीने का काम में भी देखा गया है। फिलहाल मामला संदेहास्पद है अभी कुछ भी कह पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। पुलिस सारे बिंदुओं पर छानबीन शुरु कर दी है जांचोपरांत ही पता चल पाएगा कि वास्तविकता क्या है क्यों इस युवक की हत्या की गई है? फ़िलहाल घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और इलाक़े में जितनी मुह उतनी बातें हो रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News








