धनबाद में प्रेम विवाह पर बवाल: भाजपा नेता की बेटी प्रेमी संग फरार

छह दिनों से लापता प्रेमी जोड़ा, मां बोली- बेटे की जान को खतरा 

धनबाद में प्रेम विवाह पर बवाल: भाजपा नेता की बेटी प्रेमी संग फरार

धनबाद के जोड़ापोखरा इलाके में भाजपा नेता की बेटी ने प्रेमी पवन केसरी से दूसरी बार शादी कर ली और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. दोनों बालिग हैं, फिलहाल कोलकाता में छिपे बताए जा रहे हैं. परिवारों में तनाव गहराया है.

धनबाद: जोड़ापोखरा इलाके में रहने वाले एक भाजपा नेता की बेटी ने उसी इलाके में रहने वाले पवन केसरी नाम के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया इस घटना से दोनों परिवारों में तनाव है. वहीं इस मामले में लड़के की मां, आरती देवी, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर डर है, क्योंकि लड़की के पिता प्रभावशाली व्यक्ति हैं. 

लड़के की मां आरती देवी लोदना बाजार में सब्जी मसाला बेचती हैं. बेटा पवन बजारों में इसकी सप्लाई करता है. दोनों दो साल से प्रेम करते थे.

यह पहली बार नहीं है जब दोनों ने शादी की है उन्होंने पिछले साल, 15 अप्रैल को भी वे घर से भागकर शादी कर चुके थे, लेकिन पुलिस की मदद से लड़की को उसके परिवारवाले वापस ले आए थे. इस बार, दोनों ने मंगलवार को एक मंदिर में दोबारा शादी कर ली और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया, जिसमें लड़की ने खुद को बालिग बताया. वे दोनों पिछले छह दिनों से लापता हैं और उनके कोलकाता में होने की बात कही जा रही है.

वहीं इस मामले में जोड़ापोखरा थाने के पुलिस निरीक्षक, उदय कुमार गुप्ता, ने बताया कि वे दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस इस मामले में कोई और कार्रवाई नहीं कर सकती.

Read More.. Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी में तकनीकी महाकुंभ: दो दिवसीय महोत्सव में दिखा छात्रों का हुनर और नवाचार का संगम

 

Read More.. धनबाद में 'मटका फोड़' प्रदर्शन: पेयजल संकट को लेकर भाजपा का समाहरणालय पर जोरदार घेराव

Read More.. Dhanbad News: आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे आजसू नेता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट