Dhanbad News: साइकिल से गिरे बुजुर्ग को जेसीबी ने रौंदा, मौत
काम के लिए घर से निकला था बुजुर्ग
by: Subodh Kumar
On
50 वर्षीय तारा नापित साइकिल से भटमुरना गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और गिर गया, तभी पीछे से आ रही जेसीबी ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गई.
धनबाद: कतरास में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया गया कि जेसीबी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई. मामला कतरास थाना क्षेत्र का है. मृतक कांको बस्ती के हाड़ी टोला का रहने वाला था और काम के लिए घर से निकला था. परिवार में चार भाई हैं, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है.
दरअसल, मंगलवार की सुबह 50 वर्षीय तारा नापित साइकिल से भटमुरना गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और गिर गया, तभी पीछे से आ रही जेसीबी ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गई.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Subodh Kumar
Related Posts

Latest News
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

