Deoghar News: नगर थाना पुलिस ने किया लूटकांड का सफल उद्भेदन, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से दिया था वारदात को अंजाम 

Deoghar News: नगर थाना पुलिस ने किया लूटकांड का सफल उद्भेदन, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
(गिरफ्तार लुटेरे पुलिस अभिरक्षा)

देवघर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-274/26 का सफल उद्भेदन किया है और लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को चांदी के आभूषण व स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

देवघर: नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या-274/26 का सफल उद्भेदन करते हुए लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए चांदी के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, खिजुरिया निवासी विनोद कुमार महतो के आवेदन पर 16 जुलाई 2026 को देवघर नगर थाना में बीएनएस की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आलोक कुमार उर्फ सन्नी कुमार (19 वर्ष), आशीष कुमार दास (21 वर्ष) तथा प्रीतम मिश्रा (20 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक चांदी जैसी दिखने वाली चेन, दो टुकड़ों में टूटी चेन व लॉकेट, दो ब्रेसलेट, एक अन्य चेन तथा घटना में प्रयुक्त जे.एस.ए. ब्रांड की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन संख्या JH15 8321) बरामद की है, जिस पर पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रीतम मिश्रा और आशीष कुमार दास का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध देवघर नगर एवं कुंडा थाना में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले भी मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: संथाल परगना के लिट्टो बालूघाटू में जैव विविधता संरक्षण की अनूठी पहल, कुलेश भंडारी ने जगाई वन ज्ञान की अलख

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि ठाकुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: इस्कॉन देवघर में नेत्रोत्सव संपन्न, आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात