आने वाले 5 वर्षों में हर घर में हर वर्ष एक लाख रुपए पहुंचाएंगे: हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच बांटे लगभग 736 करोड़ 36 लाख रुपए की परिसंपत्तियां
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली की ऐतिहासिक- धार्मिक धरती पर आयोजित "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार " कार्यक्रम में लगभग 841 करोड़ रुपए की 702 योजनाएं चतरा एवं कोडरमा जिले को किया समर्पित.
चतरा: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली की पावन धरती पर आयोजित "आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार " कार्यक्रम में लगभग 841 करोड़ की 702 विकास योजनाएं चतरा एवं कोडरमा जिला वासियों को समर्पित कर झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपके उत्साह, सहयोग एवं समर्थन से हमारी सरकार को ताकत मिल रहा है . इसी की बदौलत ही हम इस राज्य को मजबूती दे रहे हैं.
यह देखने के लिए निकले हैं कि सरकार की योजनाएं आप तक पहुंच रही है या नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार गांव- देहात से चल रही है . हमारी सरकार के 5 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस दौरान हमारी सरकार की कार्यशैली से आप कितने आगे बढ़ें. इसे जानने और देखने के लिए पूरे राज्य का भ्रमण कर रहे हैं . इस क्रम में यह भी देख रहे हैं कि सरकार की योजनाएं आप तक किस तरीके से पहुंच रही . अधिकारी आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान किस तरीके से कर रहे हैं. हमारी कोशिश है जिलों के भ्रमण के दौरान आम जनता से मिले सुझावों के आधार पर आगे भी और भी बेहतर से बेहतर योजनाएं आपके लिए लेकर आ सकें.
झारखंड मुखयमंत्री मंईयां सम्मान योजना को बहन- बेटियों का मिल रहा अपार समर्थन

1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपए के बकाए का सिर्फ ब्याज ही मिल जाए तो इस राज्य की तकदीर बदल देंगे
जो 20 वर्ष में नहीं हो सका, वह 4 वर्षों में कर दिखाया

किसानों से धान खरीदने के साथ राइस मिल भी खोलने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसान खुशहाल होंगे तो राज्य मजबूत होगा. इसी बात को ध्यान में रखकर किसानों के कल्याण के लिए सरकार लगाकर कार्य कर रही है . हमारी सरकार किसानों से धान खरीद ही रही है, अब राइस मिल खोलने का भी निर्णय ले चुके हैं. राज्य में जल्द ही कई राइस मिल खुलेंगे. इन राइस मिलों में जो चावल बनेगा, उसे हम गरीबों के बीच मुफ्त वितरित करेंगे.
बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को सम्मान राशि, युवाओं का बना रहे भविष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आज सभी बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं. 50 लाख बहन- बेटियों को वर्ष में 12 हज़ार रुपए सम्मान राशि देने की ऐतिहासिक योजना लेकर आए हैं. बड़े पैमाओं पर युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता सरकार उपलब्ध करा रही है. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से अब तक 9 लाख बच्चियों को जोड़कर पढ़ाई का जिम्मा सरकार उठा रही है. गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार अपनी गारंटी पर विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन दे रही है, ताकि वह पढ़- लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और अफसर बन सकें. सके. यह पहला राज्य है जो अपने विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए पूरा खर्च दे रही है. ऐसी अनेकों और भी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से हम समाज के हर वर्ग और तबके को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं.
चतरा को 516 एवं कोडरमा को 186 विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चतरा एवं कोडरमा जिले को लगभग 841 करोड़ रुपए की 702 योजनाओं का तोहफा दिया. इसमें चतरा जिला अंतर्गत 501 करोड़ 78 लाख रूपए की 501 योजनाओं का शिलान्यास तथा 35 करोड़ 58 लाख रुपए की 15 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. जबकि कोडरमा जिले में 174 करोड़ 11 लाख रूपए की 91 योजनाओं का शिलान्यास एवं 129 करोड़ 66 लाख रुपए की 95 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ. इस अवसर पर चतरा जिले के 3 लाख 14 हज़ार 885 लाभुकों के बीच 529 करोड़ 11 लाख रुपए एवं कोडरमा जिले के 1 लाख 79 हज़ार 581 लाभुकों के बीच 207 करोड़ 12 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई.
Related Posts

Latest News

