मंईयां सम्मान यात्रा से भाजपा के षड्यंत्र की पोल खोलेगी महिला शक्ति: निरल पूर्ति

बोले विधायक, विपक्ष को पूरे झारखंड से करना है साफ

मंईयां सम्मान यात्रा से भाजपा के षड्यंत्र की पोल खोलेगी महिला शक्ति: निरल पूर्ति
लोगों को संबोधित करते विधायक निरल पूर्ति.

निरल पूर्ति ने निर्देश देतेत हुए कहा कि कार्यक्रम को चारों प्रखंड में सफल बनाना है. इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी कर लें, क्योंकि आने वाले एक डेढ़ माह में विधानसभा चुनाव है और भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है. भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है.

चाईबासा: मंईयां सम्मान यात्रा को लेकर तांतनगर और मंझारी प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है. इसी को लेकर महिलाओं के सम्मान और उनके हक को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेत्रियों ने पूरे राज्य में महिलाओं को इसके बारे जानकारी देने के लिए मंईया सम्मान यात्रा निकल रही है. इस यात्रा में झारखंड के युवा मुख्यमंत्री की अर्धांगिनी और विधायक कल्पना सोरेन, महुआ मांझी, बेबी देवी, जोबा मांझी पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी दे रही है. साथ ही महिलाओं को मिलने वाले सम्मान में भाजपा किस प्रकार गलत प्रचार प्रसार कर रही है,  इन बातों को लेकर महिलाओं को जागरुक भी किया जा रहा है. 

इसी के तहत 28 सितंबर को मंईया सम्मान यात्रा मझगांव विधानसभा पहुंच रही है. इस कार्यक्रम को चारों प्रखंड में सफल बनाना है. इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी कर लें, क्योंकि आने वाले एक डेढ़ माह में विधानसभा चुनाव है और भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है. इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है. भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा. झारखंड सरकार जो सम्मान दे रही है, उन्हें हमेशा देती रही है और देती आएगी. इसलिए दोनों प्रखंड के कार्यकर्ता एक-एक पंचायत, एक-एक गांव में जाकर मंईया सामान यात्रा कार्यक्रम के बारे जानकारी दें और महिलाओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लाने का प्रयास करें. जिससे उन्हें सच्चाई का पता चल सके कि उनके हित में किए गए झारखंड सरकार के कार्य को कैसे भाजपा उच्च न्यायालय जाकर बंद करने का प्रयास कर रही है. 

यही नहीं चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पूरी केंद्र सरकार की टीम को झारखंड में लगा दिया है .उन्हें आदिवासी युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरा डर लगा हुआ है. यही कारण है कि झारखंड के साथ-साथ पूरे देश से भाजपा अपने नेताओं को राज्य में भेज कर विधानसभा चुनाव में जीत का सपना तैयार कर रही है. लेकिन राज्य की जनता उन्हें वर्षों तक झेल चुकी है. अब जब आदिवासी का बेटा राज्य का सर्वांगीण विकास कर रहा है तो विपक्ष के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है. इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें पूरी तैयारी के साथ उतरना है और विपक्ष को पूरे झारखंड से साफ करना है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश