पश्चिमी सिंहभूम: दो बेटों को डूबने से बचाने में पिता की मौत, कारो नदी में हुआ दर्दनाक हादसा
गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में हुआ हादसा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने दोनों बेटों की जान बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी। लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में अपने बेटों के साथ स्नान करने गए थे।
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिता ने अपने दोनों बेटों की जान बचाने के दौरान मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, गुवा के लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम अपने दोनों बेटों के साथ ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक दोनों बच्चे नदी के गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बच्चों को संकट में देखकर दामु हेंब्रम बिना देर किए नदी में कूद पड़े और पूरी कोशिश करते हुए दोनों बेटों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया।


बताया जाता है कि दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे। वे अपने सरल स्वभाव और मेहनतकश जीवन के लिए इलाके में जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन दो बेटों को उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया, उन्हें जीवन तो मिल गया, लेकिन हमेशा के लिए पिता का साया सिर से उठ गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


