सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के खिलाफ आदिवासियों की विशाल आक्रोश रैली

सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग

सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के खिलाफ आदिवासियों की विशाल आक्रोश रैली

पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन सौंपा। जगह-जगह पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ माहौल जनांदोलन में बदल गया।

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई।

आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, आदिवासी मूलवासी समिति, कोल्हान रक्षा संघ सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के बैनर तले हजारों ग्रामीण वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर उतरे। भीड़ हाथों में तख्तियां, झंडे और बैनर लिए हुए यह जंगल हमारा है, यह पेड़ हमारा है के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी।

रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली आगे बढ़कर उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी और झामुमो की केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई ने कहा कि सारंडा जंगल केवल प्राकृतिक संपदा नहीं, बल्कि हजारों आदिवासी परिवारों की जीविका, संस्कृति और परंपरा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्थानीय लोगों के अस्तित्व के लिए खतरा है, क्योंकि इससे विस्थापन और आजीविका संकट उत्पन्न होगा।

यह भी पढ़ें: हाइवा का चक्का निकला और किसान को कुचल गया, चालक वाहन छोड़कर फरार

बुधराम लागुरी ने कहा कि सारंडा हमारे पूर्वजों की धरोहर है। इस पर किसी तरह का सरकारी दखल स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं मोनिका बोयपाई ने कहा कि अगर सरकार ने प्रस्ताव वापस नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे राज्य में व्यापक रूप धारण करेगा।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास

रैली में जिले के सभी प्रखंडों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ माहौल जनांदोलन में बदल गया। रैली में कोला रक्षा संघ, आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, और कई सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी। एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टूटी, बीडीओ अमिताभ भगत, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर अपने दलबल के साथ पूरे रूट पर मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर