Chaibasa news: मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर, झींकपानी व हाटगम्हारिया में झामुमो प्रखंड कमेटी के संग की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

पंचायतवार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओ से अवगत हुए

Chaibasa news: मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर, झींकपानी व हाटगम्हारिया में झामुमो प्रखंड कमेटी के संग की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
बैठक में शामिल मंत्री दीपक बिरुआ व अन्य

बैठक में मंत्री ने पंचायत स्तरीय बैठक कर हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिए। इस अभियान में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर, झींकपानी एवं हाटगम्हारिया प्रखंड के झामुमो नेता व कार्यकर्ता चुनावी मोड पर नजर आए। रविवार को तीनों प्रखंड में स्थित झामुमो कार्यालय मे झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। सदर में प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, झींकपानी में प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली एवं हाटगम्हारिया में प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप की अध्यक्षता में हुई। इसमें माननीय मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। 

उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली। वहीं मंत्री ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिया। मंत्री ने पंचायतवार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओ से अवगत हुए।

बैठक में मंत्री ने पंचायत स्तरीय बैठक कर हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिए। इस अभियान में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

मंत्री ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा। इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और जनता के बीच अच्छी पहचान बनेगी। सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, मन्ना राम कुदादा, राजू सुंडी, चंद्रमोहन देवगम, डुबलिया बारी, झींकपानी में झींकपानी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, सुशील बुड़ीउली, गुरुचरण मुंडा, हरिलाल करजी, विनोद गोप, जगदीश आल्डा, मेघनाथ गोप, शिवा चौधरी हाटगम्हारिया में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, गोपाल हेंब्रम, देवेन देवगम, मरांग बाबू, जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, जीवनी सिंकु, जुंडिया समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल