Bokaro News: बीएसएल से कुल 10 अधिशासी एवं 30 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हुए 

निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं

Bokaro News: बीएसएल से कुल 10 अधिशासी एवं 30 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हुए 
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में 31 मार्च को एक भव्य समारोह आयोजित कर 40 सेवानिवृत्त कर्मियों (10 अधिशासी और 30 अनाधिशासी) को विदाई दी गई। अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी को सेवा प्रमाण पत्र और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में आरएम एवं एमएचपी विभाग के मुख्य महाप्रबंधक धनंजय कुमार के लिए भी विशेष विदाई सत्र रखा गया, जिसमें निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में 31 मार्च  को सेवानिवृत्त हो रहे 40 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।समारोह के शुभारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के दीर्घकालिक योगदान एवं समर्पण की सराहना की। 

कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया गया, जिसमें उन्होंने सभी कर्मियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता ने अपने संबोधन में कर्मियों के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अनुभवों ने संयंत्र को उत्कृष्टता के वर्तमान स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई उपहार भेंट किए और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की मंगलकामना की। मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र एवं उपहार भी भेंट किए। 

मार्च 2026 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 10 अधिशासी एवं 30 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। समारोह के दौरान सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएँ) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बायो-डाटा का प्रस्तुतिकरण किया गया।बोकारो स्टील प्लांट के आरएम एवं एमएचपी विभाग में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (आरएम एवं एमएचपी)  धनंजय कुमार के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी  प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने बोकारो स्टील प्लांट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने अनुभवी मानव संसाधन के प्रति संवेदनशीलता और उनके योगदान के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है। अनुभवी कर्मियों का विदाई समारोह न केवल उनके परिश्रम को मान्यता प्रदान करता है, बल्कि यह वर्तमान कार्यबल के मनोबल को बढ़ाने और संगठन में एक सकारात्मक कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होता है।

Read More.. झारखंड में बड़ा एक्शन: बोकारो में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अभियुक्त से सांठगांठ का आरोप

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement