Bokaro News: अनीता देवी हत्याकांड में न्याय की मांग, आजसू-भाजपा नेताओं ने एसपी से की मुलाकात
एसपी ने मामले की जांच के लिए SIT गठन का दिया आश्वासन
बेरमो के पांच नंबर धौड़ा की चार माह की गर्भवती दलित महिला अनीता देवी की मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक बिरंची नारायण तथा भाजपा-आजसू नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के साथ बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना से मुलाकात की।
बोकारो: बोकारो जिला के बेरमो स्थित पांच नंबर धौड़ा की चार माह की गर्भवती दलित महिला अनीता देवी हत्याकांड को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र राज तथा आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के पति महेश भुईयां और उनके बच्चों के साथ बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जानकारी देते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान महेश भुईयां ने एसपी को पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी अनीता देवी जलावन के लिए कोयला चुनने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान कोयला माफिया संतोष साव के गुंडों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। महेश ने कहा कि घटनास्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नशे की हालत में मौजूद रहते हैं और महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


