देश से पहले, बिहार में घर बैठे मोबाइल से वोटिंग का ट्रायल
विभा कुमारी ने देश की पहली ई-वोटर बनकर रचा इतिहास
ई-वोटिंग सिस्टम से वोटिंग में हर वोट को फेस वेरिफिकेशन और वोटर आईडी के जरिए क्रॉस-वेरिफाई किया गया, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित रही. बिहार के छह नगर निगमों पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण में इस पायलट प्रोजेक्ट को लागू किया गया
चुनाव प्रक्रिया को सुलभ और मतदान व्यवस्था का सुगम बनाने के क्रम में 28 जून 2025 को बिहार ने इतिहास रच दिया. देश में पहली बार, बिहार के नगर निकाय चुनावों और उपचुनावों में मोबाइल आधारित ई-वोटिंग प्रणाली लागू की गई. यह पहल बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की थी, जिसने ई-एसईसीबीएचआर नामक एक एंड्रॉयड ऐप लॉन्च किया. इस ऐप ने मतदाताओं को घर बैठे अपने स्मार्टफोन से वोट डालने की सुविधा दी, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए. इसी के साथ पूर्वी चंपारण की विभा कुमारी ने देश की पहली ई-वोटर बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज किया. उन्होंने अपने मोबाइल फोन से वोट डाला और इस नई तकनीक की ताकत को दुनिया के सामने लाया. विभा ने बताया कि मैं बीमार थी और पोलिंग बूथ तक जाना मुश्किल था. इस ऐप ने मुझे मेरे घर से ही लोकतंत्र का हिस्सा बनने का मौका दिया .
ई-वोटिंग सिस्टम से वोटिंग में हर वोट को फेस वेरिफिकेशन और वोटर आईडी के जरिए क्रॉस-वेरिफाई किया गया, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित रही. बिहार के छह नगर निगमों पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण में इस पायलट प्रोजेक्ट को लागू किया गया. आंकड़ों के मुताबिक, 69.49 फीसदी से 70.20 फीसदी मतदाताओं ने इस नई प्रणाली का उपयोग किया, जो पारंपरिक ईवीएम से 16 प्रतिशत अधिक थी. यह तकनीक न केवल सुविधाजनक थी, बल्कि प्रवासी भारतीयों और दूरस्थ मतदाताओं के लिए भी वरदान साबित हुई.

अजय कुमार,वरिष्ठ पत्रकार
मो-9335566111
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
