बिहार : पटना में जदयू के युवा नेता कन्हैया कौशिक की गोली मार कर हत्या
On
पटना : बिहार की राजधानी पटना में सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता कन्हैया कौशिश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हैया कौशिक को मंगलवार को होली की रात अपराधियों ने गोली मारी. इस संबंध में डीएसपी राजेश ंिसंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और जांच जारी है. उन्होंने कहा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Bihar: JDU leader Kanhaiya Kaushik was shot dead by unidentified miscreants in Patel Nagar in Patna last night. DSP Rajesh Singh Prabhakar says, “Postmortem report awaited. Investigation is underway. The accused will be arrested soon.” (10.03.2020) pic.twitter.com/Ev4u9oYz93
— ANI (@ANI) March 11, 2020
कन्हैया कौशिक को पटना के पटेल नगर में गोली मारी गयी थी. उनकी कुछ लोगों से पुरानी रंजीश थी और होली मिलने के बहाने कुछ लोगों ने बुलाया और उसके बाद ताबड़तोड़ पांच गोली मार दी. इससे उनकी मौत हो गयी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



