आरा पुलिस पर गंभीर आरोप: जय प्रकाश पांडेय ने भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर को बताया जघन्य अपराध

दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त विधिक कार्रवाई की मांग

आरा पुलिस पर गंभीर आरोप: जय प्रकाश पांडेय ने भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर को बताया जघन्य अपराध
(पुलिसिया कार्रवाई पर आक्रोश)

बिहार के आरा जिला अंतर्गत बिलौटा ग्राम में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत पर भाजपा नेता जय प्रकाश पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पुलिसिया कार्यशैली को मानसिक दिवालियापन बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दोषी पुलिसकर्मियों पर विधिक एफआईआर, बर्खास्तगी और केस चलाने की मांग की है।

बिहार: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी जय प्रकाश पांडेय ने बिहार के आरा जिले के बिलौटा ग्राम में भारत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा की गई। हत्या को अत्यंत ही दोषी करार देते हुए कहा की पुलिस की कार्य क्षमता पर प्रश्न लगता दिखाई दे रहा है, प्रश्न उठता है क्या, भारत भूषण तिवारी इतना बड़ा अपराधी था। 

उसका पुलिस द्वारा काउंटर कर दिया गया, क्या भारत भूषण तिवारी हत्या का दोषी था, आतंकवादी था,अपराधिक अपराध था, रंगदारी वसूलता था, क्या पुलिस की हत्या करने जा रहा था, क्या पुलिस से इतना करीब था, की पुलिस को पिस्टल से हत्या कर देता, इसी डर के कारण पुलिस गोली चलकर भारत भूषण तिवारी की हत्या करना जरूरी हो गया था, जब की भारत भूषण तिवारी ने अपने हाथ से पिस्टल फेक दिया था, तो क्या उसे गिरफ्तार करने के लिए हत्या करना ही विकल्प था। 

वास्तव में पुलिस स्वयं ही भारत भूषण तिवारी की हत्या कर पुलिस गंभीर संकट में फंस गई है, आखिर किस मानसिकता के तहत भरत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा हत्या की गई, उन पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर सख्त करवाई की जरूरत है ताकि आने वाले समय में पुलिस इस तरह से जघन्य अपराध नहीं कर सके, कुछ रिपोर्ट आ रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षुब्ध था,क्या उसका इलाज नहीं चल रहा था, क्या भारत भूषण तिवारी का हत्या ही विकल्प था, जबकि हम सभी जानते है की पिस्टल का अधिकतम रेंज 30 मीटर होता है, जब की पुलिस लगभग 300 मीटर की दूरी पर खड़ी थी, तो क्या पुलिस की हत्या हो जाती, इसलिए  गोली चलाकर भारत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा हत्या कर दी गई।

वास्तव में यह हत्या प्रथम दृष्टया तो पुलिस के ही मानसिक दिवालियेपन का परिणाम लगता है, दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर कर उन्हें बर्खास्त कर केस चलाने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में बिना सोचे समझे कोई भी पुलिस या पुलिस अधिकारी भारत भूषण तिवारी की तरह हत्या नहीं कर सके, पुलिस की गलत करवाई से पूरा बिहार उबल रहा है। 

बिहार की जनता हत्या के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी और केस चलाने की मांग कर रही है,बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए सख्त करवाई करने की मांग की जा रही है, क्यों कि जो पुलिस सामाजिक समरसता को छीन भिन्न करना चाहती है,उसे पुलिसबल में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान