मोदी के नेतृत्व में देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर अग्रसर: नड्डा
On
स्टेट ब्यूरो: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हैै। कहा कि अलगाववाद के बीज जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेन 370 के कारण बोए गये थे, लेकिन पीएम ने उसे हटाकर देश को फिर से एक बंधन में बांधने का काम किया है। नड्डा शुक्रवार को हजारीबाग में आहूत बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
नड्डा ने कहा कि एक सप्ताह पहले पीएम अमेरिका में थे। इस दौरान उन्होंने जिस प्रकार से भारत को दुनिया के समक्ष रखा, वह उभरते भारत की तस्वीर थी। दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्ष पीएम से मिलने को आतुर थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में 193 देश हैं, उस 193 देशों में अगर 7 देशों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी सारे देशों की जनसंख्या से ज्यादा बीजेपी की सदस्य संख्या है। इस सदस्यता अभियान में हमारे कार्यकर्ताओं ने सिर्फ नए सदस्य ही नहीं बनाये, बल्कि 1 लाख 85 हजार कार्यकर्ताओं ने एक हफ्ता विस्तारक के रूप में रहकर काम किया। आज कोई भी हमारे साथ मुकाबला करने को तैयार नहीं है। कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ती है। आज बीजेपी ने अपनी सदस्य संख्या को 11 करोड़ से 17 करोड़ तक पहुंचा दिया है। अपने सिद्धांत व विचारधारा के आधार पर ही भाजपा आज विश्व में यशस्वी हो रही है। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत झारखंड के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज मिल चुका है।
डबल इंजन की सरकार बनेगी: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं इसलिए वे झारखंड के विकास की नई इबादत लिखें। विकास के मामले में इसे सर्वोच्च पायदान पर ले जाने का काम करें। नड्डा ने लोगों से आहवान किया कि वे एक बार से डबल इंजन की सरकार चुनकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें। कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके प्रयासों से एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा छोड़ बाकि सभी पार्टियों एक पार्टी की जागीर: रघुवर
हजारीबाग में बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा छोड़कर किसी पार्टी की विचारधारा नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी के रुप में हमें ऐसा करिश्माई नेता मिला है, जिसे पूरी दुनिया अपना नेता मान रही है। विपक्ष के ना नेता है और ना जनता में उसकी स्वीकार्यता। सीएम ने कहा कि भाजपा आज देश नहीं, बल्कि विश्व की सर्वाधिक बड़ी पार्टी है। कहा कि छह दशक तक कांग्रेस के कुशासन में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले हुए। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों ने देश को खोखला कर दिया, लेकिन आज मोदी के सुशासन में गरीबों को उनका सौ फीसदी हक मिल रहा है। झारखंड को अलग राज्य बनने के बाद कांग्रेस और जेएमएम ने भ्रष्टाचार का प्रयोगशाला बना दिया। इसके बावजूद जनता द्वारा 2014 में दिये गये आशीर्वाद के बाद पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने बेदाग, पारदर्शी व्यवस्था देकर विकास की नई तस्वीर पेश की है। जनता खुद बदलाव महसूस कर रही है।
ये रहे मौजूद: कार्यकर्ता सम्मेलन में जेपी नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक जानकी यादव, सांसद जयंत सिन्हा मौजूद हैं। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वे सीधे हेलीकॉप्टर से हजारीबाग के लिए प्रस्थान कर गए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


