जल्द मिलेगी संथाल परगना वासियों को नई रेल की सौगात
On
रांची: संथाल परगना वासियों को जल्द ही नई रेलगाड़ी की सौगात मिलेगी। जामताड़ा, फतेहपुर, नाला, कुंडी, मसलिया होते हुए दुमका तक 70 किमी रेल लाइन की शुरुआत की जायेगी। इसके अलावे मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मसले पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की। श्री गोयल ने इस दौरान जल्द ही पहल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के दौरे में उन्होंने स्वयं इसकी आवश्यकता महसूस की है। इस रेल लाइन के बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा और जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। इसके अलावे मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। ब्रिज के बनने से मिहिजाम वासियों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


