गांधी की जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर हुई बैठक
On
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी समारोह को लेकर रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रिंस बट्ट आज कॉंग्रेस भवन मे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पदयात्रा कार्यक्रम करने का सुझाव दिया। जिसमे सभी को बढ़ चढ़कर शामिल होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया गया।
अध्यक्ष प्रिंस बट्ट ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। युवा कांग्रेस की भागीदारी बढ़ चढकर हो। इसके लिए सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। 02 अक्टूबर को कोकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पूर्वाह्न 10 बजे पदयात्रा में शामिल होने को कहा गया है।
बैठक में मुख्य रूप से सदाब खान, रोहित सिन्हा, विक्की रजक, हैदर अली, राहुल सिंह, नितेश कुमार, मो फैयाज, सुनील अरूण गाड़ी, बैजनाथ शर्मा, सुरेन्द्र मुण्डा, थोमल कच्छप, सुनील मुण्डा, राजकुमार पाहन, अमन आइंन्द, मनोज बाड़ा, बलेश्वर साहू, रविन्द्रर मुण्डा आदि उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

