अनाथों की मददगार बनेगी समेकित बाल संरक्षण योजना: डॉ लुईस

अनाथों की मददगार बनेगी समेकित बाल संरक्षण योजना: डॉ लुईस

जन्मदिन पर दुमका में योजना की शुरुआत
रांची/दुमका: समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने अपने जन्मदिन के मौके पर असहाय बच्चों हेतु समेकित बाल संरक्षण योजना की शुरुआत की। इस दौरान 8 जरूरतमंद बच्चों प्रीति कुमारी, मौसमी कुमारी, नागेंद्र मंडल, पायल कुमारी, सरस्वती कुमारी लक्की कुमारी, आकाश कुमार मंडल एवं राज शर्मा को इस योजना से जोड़ा गया। आरटीजीएस के माध्यम से इन बच्चों को 2 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से उनके बचत खाते में हस्तांतरण किया गया।
इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को उनके खाते में सीधे 2000 प्रतिमाह उनके लालन- पालन देखरेख पढ़ाई एवं संरक्षण के लिए दिया जाएगा, जो 3 वर्षं के लिए देय होगा। मौके पर दुमका में समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि इस योजना में कठिन परिस्थिति में रहने वाले बच्चों खासकर अनाथ बच्चों, परित्यक्त बच्चों, बाल श्रम से मुक्त बच्चों, एचआईवी से पीड़ित बच्चों को शिक्षा, पोषण एवं चिकित्सा के लिये 3 वर्षों तक प्रत्येक माह दो हजार रूपये डीबीटी के माध्यम में खाते में राशि देकर आर्थिक मदद दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा आगे भी ऐसे जरूरतमंद बच्चे को चिन्हित कर, इस योजना से जोड़ा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि जो बच्चे के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि अनाथ बच्चों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्हें विभाग के इस स्कीम के तहत संरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अपील की कि ऐसे बच्चों के बारे में जिन्हे भी पता चलता है वह जिला समाज कल्याण विभाग को जानकारी दें, ताकि प्रक्रिया पूरी कर उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके, उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हो और ऐसे बच्चे भी सम्मान के साथ जीवन जी सकें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) के परियोजना निदेशक राजेश कुमार राय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुमिता सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चंद्र, संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत) रंजू कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका