रांची के अखबारों की सुर्खियां : सरयू राय ने बनायी पार्टी, मुजफ्फपुर कांड के दोषियों को सजा 28 को, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : सरयू राय ने बनायी पार्टी, मुजफ्फपुर कांड के दोषियों को सजा 28 को, अन्य खबरें

 

रांची : रांची से छपने वाले अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को सुर्खी बनाया है. सभी अखबारों ने जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने की खबर दी है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर कांड की खबर भी है. निर्भया के एक दोषी की याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने की खबर भी अखबारों ने दी है.

प्रभात खबर ने जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने की खबर को टाॅप में छापा है. अखबार ने लिखा है कि बिहार में जन्मे नड्डा का संबंध झारखंड से भी रहा है. उनके पिता रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे थे. अखबार ने ओडीएफ पर एक स्टोरी की है, जिसे लीड में छापा है. हेडिंग है: ओडीएफ घोषित राज्य की 52 पंचायतों में 22,918 लोग खुले में करते हैं शौच. मानव तस्करी मामलों की जांच के लिए हर थाने में एक अफसर. अखबार ने जमशेदपुर से खबर दी है सरयू राय ने बनायी नयी पार्टी नाम दिया भारतीय जन मोर्चा. यह पार्टी फिलहाल जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी में सक्रिय रहेगी. 25 तारीख को पार्टी से जुड़ा पहला कार्यक्रम होगा. हाइकोर्ट ने पारा शिक्षकों के मामले की सुनवाई करते हुए सवाल किया है कि उन्हें समान काम का समान वेतन क्यों नहीं दिया जा सकता है.

हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है : जेपी नड्डा को भाजपा की कमान. अखबार ने लिखा है कि उन्हें संगठन का व्यापक अनुभव है. वे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं, भाजपा के महासचिव, कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं और इस नाते उनके पास काफी सांगठनिक अनुभव है. परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी का कथन है : स्मार्टफोन का 10 प्रतिशत समय भी मां-बाप को दे ंतो फायदा होगा. दिल्ली की एक खबर है – रोड शो : केजरीवाल ने ताकत दिखाई, पर नामांकन से चूके. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी पवन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसके नाबालिग होने का दावा किया गया था. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोप ब्रजेश ठाकुर सहित 19 को दोषी करार दिया है और 28 को सजा सुनायी जाएगी. अखबार ने आॅक्सफेम की रिपोर्ट छापी है कि पिछले दशक की तुलना में अरबपतियों की संख्या इस दशक में दोगुनी हो गयी. इसका शीर्षक दिया है: देश के 63 अमीरों के पास देश के बजट से भी अधिक पैसा है. सरयू राय द्वारा नया राजनीतिक संगठन बनाने की खबर इस अखबार ने भी दी है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment Released: किसानों का इंतजार खत्म! PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, खातों में पहुंचे ₹2,000

दैनिक जागरण ने टाॅप खबर प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा की दी है. उन्होंने कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही जिंदगी नहीं समझें. अखबार ने लक्ष्मी लाडली योजना में 14.56 करोड़ के गबन की खबर को लीड में छापा है. अखबार ने राबर्ट वाड्रा के करीबी थंपी की गिरफ्तारी की खबर छापी है. उसे इडी ने गिरफ्तार किया है. अखबार ने मुजफ्फरपुर बालिका गुृह मामले में 19 को दोषी करार दिए जाने की खबर भी दी है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त

दैनिक भास्कर ने भी सरयू राय द्वारा अलग पार्टी बनाने एवं हाइकोर्ट में पारा शिक्षकों के मामले की सुनवाई की खबर पहले पन्ने पर छापी है. कोर्ट ने पारा शिक्षकों के शुरुआती मानदेय की जानकारी मांगी है और पूछा है कि उन्हें समान काम के बदले समान वेतन क्यों नहीं दिया जा सकता है. अखबार ने आइएमएफ का एक बयान छापा है: भारत में धीमी ग्रोथ दुनियाभर की आर्थिक सुस्ती की वजह. अखबार ने रांची में पेयजल स्वच्छता विभाग की एक खबर छापी है कि भुगतान की फाइल पर साइन नहीं किया तो इइ, कैशियर, क्लर्क ने ड्राफ्टमैन को पीटा, केस दर्ज. अखबार ने दसवें जैन तीर्थंकर शीतलनाथ का जन्म कल्याणक चक पर एक विशेष स्टोरी छापी है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम व निर्भया मामले की कोर्ट से जुड़ी खबरें भी पहले पन्ने पर अखबार ने दी है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका