पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कटु आलोचक अरुण शौरी से अस्पताल जाकर मुलाकात की

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कटु आलोचक अरुण शौरी से अस्पताल जाकर मुलाकात की

 

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने महाराष्ट्र दौरे के क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिग्गज पत्रकार 78 वर्षीय अरुण शौरी से अस्पताल जाकर मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुण शौरी से पुणे के रूबी हाॅल क्लिनिक में मिलने पहुंचे. स्वास्थ्य कारणों से अरुण शौरी इस अस्पताल में एक दिसंबर से भर्ती हैं.

 

अरुण शौरी वाजपेयी सरकार में मंत्री थे और भाजपा के पूर्व नेता हैं. वाजपेयी सरकार में वे प्रभावशाली मंत्रियों में शामिल किए जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की उन्होंने कई मौकों पर कटु आलोचना की. इन आलोचनाओं के प्रति अपने वरिष्ठ के प्रति मोदी का यह सम्मान दिखाना सुखद है.

 

प्रधानमंत्री ने उनसे मुलाकात के बाद कहा कि मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण शौरी से अस्पताल में मिला और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. उन्होंने मुलाकात को शानदार बताया और अरुण शौरी के लंबे व स्वस्थ्य जीवन की कामना की.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल