मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

8 से 10 सितंबर तक मिस्र में आयोजित अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो में करेगी प्रदर्शन

मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम
मिस्र के एयर शो के लिए तैयार भारतीय वायुसेना की सारंग टीम

भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। 8 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस एयर शो में पांच एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ टीम अपनी सटीक उड़ान, जटिल फॉर्मेशन और सिंक्रोनाइज्ड हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। भारत की यह पांच हेलीकॉप्टरों वाली सारंग टीम 8 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले एयर शो में कोरियोग्राफ्ड हवाई प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के जरिए अपनी सटीकता, प्रोफेशनलिज्म और उड़ान कौशल का प्रदर्शन करेगी।

देश में डिजाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव को उड़ाने वाली सारंग टीम अपने जटिल फॉर्मेशन मैनूवर, बेहद नजदीकी उड़ान और सिंक्रोनाइज्ड हवाई करतबों के लिए जानी जाती है। टीम का प्रदर्शन न केवल उसके पायलटों के असाधारण कौशल और अनुशासन को दर्शाता है, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमताओं को भी प्रदर्शित करता है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सारंग टीम एयर शो में अपना प्रसिद्ध ‘डॉल्फिन लीप’ मैनूवर प्रदर्शित करेगी। इसके साथ ही टीम ‘स्पॉट स्टॉल टर्न’ नाम का एक नया युद्धाभ्यास भी पेश करेगी। इस नए प्रदर्शन को लेकर एविएशन प्रेमियों में खासा उत्साह है।

अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो में सारंग टीम की भागीदारी से दुनिया भर के दर्शकों और एविएशन क्षेत्र के विशेषज्ञों को एएलएच ध्रुव की बहुमुखी क्षमता और फुर्ती देखने का अवसर मिलेगा। एयर शो में दुनिया की प्रमुख वायु सेनाओं के साथ एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र के पेशेवर भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

मिस्र के आसमान में सारंग टीम का प्रदर्शन इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में एक विशेष आकर्षण जोड़ने के साथ ही भारत और मिस्र के बीच बढ़ते रक्षा एवं कूटनीतिक संबंधों को भी प्रदर्शित करेगा। साथ ही भारतीय वायुसेना को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एरोबेटिक और हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीमों के साथ संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

भारतीय वायुसेना की यह एरोबेटिक हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम औपचारिक रूप से वर्ष 2005 में 151 हेलीकॉप्टर यूनिट के रूप में स्थापित की गई थी। टीम पांच संशोधित एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टरों का संचालन करती है और इसका मुख्यालय तमिलनाडु के कोयंबटूर के निकट सुलूर वायुसेना स्टेशन पर है।

सारंग टीम का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन वर्ष 2004 में सिंगापुर के एशियाई एयरोस्पेस शो में हुआ था। इसके बाद टीम एयरो इंडिया, वायुसेना दिवस, नौसेना सप्ताह समारोह और राष्ट्रीय महत्व के कई कार्यक्रमों में अपने हवाई करतबों का प्रदर्शन कर चुकी है।

फरवरी 2024 में सारंग टीम ने सिंगापुर एयर शो में भी प्रदर्शन किया था। यह भारत के बाहर टीम का एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन था। अब मिस्र के अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो में भारतीय वायुसेना की सारंग टीम एक बार फिर अपने शानदार हवाई कौशल और स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि