टीवी पत्रकार प्रिया जुनेजा की आत्महत्या और न्यूज चैनलों पर पत्रकारों का सिर्फ सुशांत का टीआरपी शोर
नयी दिल्ली : एक और युवा पत्रकार प्रिया जुनेजा ने आत्महत्या कर ली. हालांकि उनकी आत्महत्या टीवी चैनल-अखबार किसी की सुर्खी नहीं बनी. कुछ न्यूज वेबसाइटों ने प्रमुखता से उनकी खबर दी. वे खबर फास्ट नामक टीवी चैनल में इन दिनों काम कर रही थीं और प्राइम टाइम एंकर थीं. उनकी आत्महत्या के खबर आने के बाद टीवी चैनल की एक्जक्यूटिव एडिटर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे कोरोना काल में ही हमारे चैनल से जुड़ी थीं और बहुत कम वक्त में अलग पहचान बनायी.
वे प्राइम टाइम में शो करती थीं और इन दिनों अयोध्या पर एक कार्यक्रम दोपहर में पेश करती थीं. चैनल ने कहा कि हम उनके परिवार के प्रति जिम्मेवारियों का निर्वाह करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दोपहर दो बजे के वक्त जब उनका शो आता था, उस वक्त चैनल को ब्लैक कर देंगे.
#NewProfilePic
Manzil tak pohochne ke liye gaadi par sawaar hu…
Gaadi chal rahi hai.. Manzil bhi zaroor milegi. ❤ pic.twitter.com/ueFtSzLeVp— Priya Juneja (@PriyaJuneja17) April 24, 2020
प्रिया जुनेजा दिल्ली के वेलकम इलाके में रहती थीं और 31 जुलाई को वहीं उनका शव मिला था. गुरुवार को परिवार के लोगों ने खाना खाया और अपने कमरे में चले गए. शुक्रवार सुबह उनकी शरीर फंखे से झूलता मिला. कहा जा रहा है कि वे लाॅकडाउन के दौरान नौकरी जाने को लेकर डिप्रेशन में थीं. यह भी कहा जा रहा है कि इस वक्त वे एक चैनल में नहीं बल्कि एक यू ट्यूब चैनल के लिए काम कर रही थीं.
उनके परिवार में पिता पवन जुनेजा मां अनीता के अलावा दो छोटी बहनें हैं. प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. लाॅकडाउन के दौरान लोगों में हताशा व निराशा बढा है और प्रिया जुनेजा की आत्महत्या को उसी का परिणाम माना जा रहा है.
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वे ट्विटर पर थीं. लेकिन, हाल में लंबे समय से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया था.
हालांकि टीवी पर प्रिया जुनेजा की मौत कोई खबर नहीं हैं. उनकी मौत पर टीवी के पत्रकारों की चुप्पी पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार उमा शंकर ने ट्वीट कर सवाल भी उठाया है.
टीवी न्यूज़ एंकर प्रिया जुनेजा ने क्यों की ख़ुदकुशी?
न्यूज़ चैनलों, ज़रा अपनी इंडस्ट्री में भी झांक कर देख लो।
पर ये ख़ुदकुशी जितनी TRP नहीं देगी उतनी तुम्हारे अंदर की बघिया उघेड़ देगी। इसलिए सुशांत के सुसाइड पर ही लगे रहो। प्रिया नहीं रिया की बात करते रहो। https://t.co/4BMZTsjbAE
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) August 1, 2020
इससे पहले दिल्ली में दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार तरुण सिसोदिया ने एम्स अस्पताल के फोर्थ फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. वे कोरोना से पीड़ित थे. हालांकि उनकी मौत संदिग्ध मानी जा रही है.




