कोडरमा: मां की भक्ति में लीन हुए भक्त, दर्शन को पंडालों में उमड़े भक्त

कोडरमा: मां की भक्ति में लीन हुए भक्त, दर्शन को पंडालों में उमड़े भक्त

कोडरमा: दुर्गापूजा को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में गूंज रहे भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु पंडालों में खींचे चले जा रहे हैं। शहर एवं गांवों की भीड़ पूजा पंडालों में जाकर जमा हो रही है। चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है.., प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.., दुर्गा है मेरी मां, अंबे है मेरी मां.., मैया का है चोला लाल जैसेे गानों के साथ शारदीय दुर्गापूजा की उमंग में पूरा जिला भक्ति रस में डूब गया है। पूजा पंडालों में लाउडस्पीकर से भक्तिमय गीत बज रहे है, वहीं धूप-अगरबत्ती की खुशबू से आसपास के वातावरण में पवित्रता घुल गई है।
माता का भोग पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है। वहीं पूजा पंडालों के आसपास का इलाके रोशनी से जगमग है। विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पंडालों की ओर जानेवाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। कोडरमा के हरिसभा दुर्गोत्सव समिति, बाजार, डोमचांच कालीमंडा, झुमरीतिलैया शहर के अड्डी बंगला, बेलाटांड़, महाराणा प्रताप चौक, मडवाटांड़, आदि पंडालों में सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्वत्र भक्ति एवं उल्लास की बयार बह रही है। दुर्गापूजा को लेकर झुमरीतिलैया, कोडरमा, करमा, चाराडीह, डोमचांच समेत विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई पूजा-पंडालों में अस्थायी पुलिस कैंप बनाया गया है जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है।
झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चैक पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा 14वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार की देर शाम शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि जिस प्रकार मां दुर्गा ने अच्छाई के लिए बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज की बुराइयों को दूर कर अच्छाई के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। दूसरी ओर ताराटांड़ दुर्गा पूजा समिति का 41वां वार्षिकोत्सव का उद्घाटन सांसद अन्नपूर्णा देवी, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, रेंजर आनंद बिहारी सिंह, वार्ड पार्षद रीता लोहानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे यही कामना मां दुर्गा से करते हैं। गौरीशंकर मुहल्ला में 43वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। यहां बंगाल के एक मंदिर स्वरूप पंडाल बनाया गया है। पूजा को सफल बनाने में वीरेंद्र वर्णवाल, सचिव आशीष भदानी, उपसचिव राहुल बड़गवे, गुड्डू सिंह, रीतेश कुमार, सुशील भदानी, राज कुमार, संजय तरवे, धनंजय पांडेय, आचार्य सत्यनारायण शर्मा आदि लगे हैं।
होर्डिंग लगाकर बेटी बचाने की अपील: ताराटांड पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए पंडाल में प्रवेश करते ही आज बेटी बचाओगे तो कल मां कहां से पाओगे व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का होर्डिंग लगाया गया है। बेटी को आगे बढ़ाने, पढ़ाने, नारी शक्ति को बचाने का संदेश श्रद्धालु भक्त देखकर जीवन में उतारने का संकल्प लेने की बात कही जा रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका