अरिजीत से विवाद सिर्फ एक गलतफहमी थी: सलमान खान

सलमान खान ने अरिजीत सिंह संग रिश्ते पर दी सफाई

अरिजीत से विवाद सिर्फ एक गलतफहमी थी: सलमान खान
सलमान खान एवं अरिजीत सिंह

सलमान खान ने पहली बार अपने और गायक अरिजीत सिंह के बीच हुए पुराने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। रियलिटी शो बिग बॉस 19 के दौरान कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातचीत में सलमान ने बताया कि यह पूरा मामला एक गलतफहमी का नतीजा था और गलती उनकी ओर से हुई थी। उन्होंने कहा कि अरिजीत उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने उनकी फिल्मों में गाने भी गाए हैं। गौरतलब है कि दोनों के बीच 2014 के एक अवॉर्ड शो के बाद मतभेद की खबरें आई थीं, लेकिन अब सलमान के इस बयान के बाद दोनों के बीच सुलह की पुष्टि मानी जा रही है।

सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट कर रहे हैं और वीकेंड का वार के दौरान अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने अपने और मशहूर गायक अरिजीत सिंह के बीच चले लंबे विवाद पर पहली बार खुलकर बात की। अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला दरअसल एक गलतफहमी का नतीजा था।

कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातचीत में सलमान खान ने कहा, "अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो गलतफहमी थी और वो मेरी तरफ से हुई थी।" उन्होंने आगे बताया, "उसने मेरे लिए गाने भी गाए हैं, टाइगर में किया और आगे गलवान में भी कर रहा है।" गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लोकप्रिय गानों 'रुआन' और 'लेके प्रभु का नाम' को अपनी आवाज दी थी। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

दरअसल, सलमान और अरिजीत के बीच का विवाद साल 2014 में शुरू हुआ था, जब एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान ने मंच से अरिजीत से मजाक में पूछा था, "सो गए थे?" जिस पर गायक ने जवाब दिया था, "आप लोगों ने सुला दिया।" यह जवाब सलमान को पसंद नहीं आया था और तभी से दोनों के बीच दरार की खबरें सामने आयी। बाद में अरिजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सलमान से माफी भी मांगी थी। हालांकि, अक्टूबर 2023 में अरिजीत को सलमान के घर जाते देखा गया था, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU