सीआईटी के पांच विद्यार्थियों का एमएनसी में हुआ सेलेक्शन
रांची: राजधानी स्थित सीआईटी के पांच विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ। इनका सेलेक्शन गुवाहाटी की मल्टीनेशल कंपनी डेकाॅथान स्पोर्टस ने किया। इस दौरान कंपनी के एचआर सौरभ कुमार व प्रांसू दीक्षित ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया और डीआरडी राउंड के तहत प्री प्लेसमेंट टाॅक व फिटनस टेस्ट का आयोजन किया गया। संस्थान के प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो केपी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का जाॅब लोकेशन गुवाहाटी होगा। इन्हें 3.8 लाख रूपए का सालाना पैकेज मिलेगा।
खेल सामाग्री के निर्माण से जुड़ी इस कंपनी का मुख्यालय फ्रांस में है। चयनित विद्यार्थियों में ईसीई ब्रांच की सुप्रिया शर्मा, शशीकांत सुंडी, सीएसई की प्रियंका सिंह व जुही सादाफ व मैकेनिकल ब्रांच से अमित कुमार शामिल हैं। सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके सिंह ने बधाई दी है। मौके पर टीएनपी निदेशक डॉ ए भट्टाचार्य, प्रो रशिका नवनीत सिंह, कार्डिनेटर अंकित सिंह, टीएनपी मैनेजर प्रो सरिता मूर्मु, प्रो अरबिंदो बेहरा, मंजूर सहित अन्य मौजूद रहे।


कार्यक्रम में एक्सपर्ट सुभोदीप चक्रवर्ती ने संबोधित किया। कार्यशाला के उद्घाटन के मौके पर कार्डिनेटर प्रो नैयर मुमताज, प्रो सुमंतो भट्टाचार्य, प्रो देव कुमार, प्रो बीसी साहा, प्रो तापस कुमार, प्रो बीएन घोष, प्रो श्वेता सोनाली ढाल आदि लोग मौजूद रहे।
Related Posts

Latest News

