काम से हटाने पर स्टाफ ने रची हत्या की साजिश

काम से हटाने पर स्टाफ ने रची हत्या की साजिश

समृद्ध डेस्क: काम से निकाल देने से क्रोधित इंडक्शन चूल्हा व्यवसायी झाड़ूडीह निवासी प्रदीप झा की हत्या की साजिश उनके ही कर्मचारी राकेश उर्फ बुलेट ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। ये खुलासा पुलिस की पकड़ में आए बुलेट के साथियों ने किया है।

गिरफ्तार मनीष, रोहित और अनिमेष ने पुलिस की पुछताछ में बताया कि 21 अक्टूबर की रात वे तीनों बुलेट के साथ बेकारबांध पहुंचे थे और व्यवसायी को लूटकर जान से मारने की योजना बनायी। अनिमेष और रोहित इसके लिए तैयार हो गए और मनीष बुलेट के साथ रहा। बुलेट का कहना था कि प्रदीप के सामने आने पर वे उसे पहचान लेंगे। रात को पौने बारह बजे जब प्रदीप अपने झाड़ूडीह स्थित आवास श्रीधाम अपार्टमेंट जा रहे थे।

इस बीच कार्मल स्कूल के गेट के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें पीछे से ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया और अपराधियों ने उनके आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। इस क्रम में अनिमेष और रोहित ने उनपर चाकूओं के कई हमले किये। इसके बाद जब प्रदीप वहीं घायल होकर गिर गए तो उन्होंने उनके पाॅकेट में रखे रुपये निकालकर उन्हें मृत समझकर वहां से चंपत हो गए।

खास बात ये है कि व्यवसायी प्रदीप अभी भी सुरक्षित हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बुलेट नौकरी से निकाले जाने के कारण प्रदीप पर काफी आक्रोशित था। बुलेट अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी लड़की के साथ धनबाद में ही कहीं छिपकर रहता था। पहली पत्नी को भनक मिलने पर उसने व्यवसायी से इसकी जानकारी ली। उन्होंने पूरी जानकारी पत्नी को दे दी। इस बाबत गगन झा ने भी सहायता की, जो वहीं काम करता था।

यह भी पढ़ें: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के ड्राइवर की हत्या, मां को जिंदा दफनाने की कोशिश का आरोप

इसके बाद गगन को हटाने हेतु बुलेट से व्यवसायी पर दबाव डाला तो व्यवसायी ने दोनों को काम से निकाल दिया। जिसके बाद बुलेट फास्ट फूड की दुकान चलाने लगा। पूरे मामले को सुलझाने में पुलिस ने काॅल डंप का सहारा लिया। बुलेट के मोबाइल को पता लगाने के बाद ही इसके सीडीआर से इसके तीनों दोस्तों का सुराग हासिल किया और सफलता पायी। पुलिस में घटना में प्रयोग किये गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। बहरहाल पुलिस बुलेट की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि