केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग बंद; लगातार बारिश से खतरा बढ़ा

केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग बंद; लगातार बारिश से खतरा बढ़ा
केंदुआ में फिर भू-धंसान.

धनबाद के केंदुआ क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई है। धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।

धनबाद: लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान (गोफ) होने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। पहले से बने गोफ के बगल में नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से समा रहा है। इसके चलते गोफ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है। प्रशासन ने एहतियातन मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले 15 दिनों से यह सड़क बंद है और यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाकपा माले के अरुप चटर्जी और आजसू नेता मंटू महतो समेत कई संगठनों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी। इससे पहले 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव शुरू हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बीसीसीएल की ओर से स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो सके हैं।

बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भू-धंसान का खतरा और बढ़ सकता है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

रांची जिला अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर हो सकेंगी जटिल न्यूरोलॉजिकल जांच रांची जिला अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर हो सकेंगी जटिल न्यूरोलॉजिकल जांच
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित, मजदूर दिवस पर रांची में मिला सम्मान
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री, गूगल के साथ एमओयू की पहल, अस्पतालों में जांच और इलाज होंगे और तेज
रांची में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा, 08 मई तक वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
फोन में अचानक बजा खतरनाक सायरन, घबराने की जरूरत है या नहीं? जानिए पूरी सच्चाई
मजदूर दिवस पर 167 जोड़ों का सामूहिक विवाह, हर नवदंपति को 85 हजार की सहायता; सरकार बोली- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
टीपीसी के दो उग्रवादी रांची से गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; हथियार और मोबाइल बरामद
50 लाख की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड ने पुलिसकर्मी का नाम लिया
पंजाब विधानसभा में भगवंत मान सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 94 में से 88 विधायकों ने दिया समर्थन
जनगणना देश के विकास की आधारशिला : उपायुक्त, नागरिकों से सही जानकारी देने और सहयोग की अपील
खूंटी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूरों के अधिकार और सम्मान पर हुई चर्चा
शराब घोटाले की धीमी जांच पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, बोले- यह प्रक्रिया है या किसी को बचाने की कोशिश?