रांची के अखबार : 21 दिन का लाॅकडाउन, झारखंड में सरकार के क्वारंटाइन में रहेंगे संदिग्ध, अन्य खबरें

रांची के अखबार : 21 दिन का लाॅकडाउन, झारखंड में सरकार के क्वारंटाइन में रहेंगे संदिग्ध, अन्य खबरें

रांची : रांची के अखबारों में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 21 दिन के लाॅकडाउन का एलान सबसे बड़ी खबर है.

प्रभात खबर की लीड खबर का शीर्षक है: पूरे देश में 21 दिन के लाॅकडाउन, पीएम बोले – 14 अप्रैल तक कोई रोड पर ना निकले. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक तरह करफ्यू है, हर राज्य गली, मुहल्ले, जिले हुए लाॅक. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान है कि कोरोना पर स्पेशल आर्थिक पैकेज का एलान जल्द होगा. उन्होंने इसके साथ ही कई फौरी राहत का एलान किया, जैसे टैक्स भरने की तारीख को आगे बढाना, 30 जून तक एटीएम निकासी पर चार्ज नहीं लगना व खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की बाध्यता को खत्म करना. अखबार की दूसरी बड़ी खबर है: लाॅकडाउन पर बढी सख्ती, सीमाएं सील. एक खबर है रड़गांव मसजिद में 11 विदेशी मिले, क्वारेंटाइन किये गये. अखबार ने खबर दी है कि रांची के कमल मेडिकल का मास्क सेनीटाइजर की कालाबाजारी के आरोप में लाइसेंस रद्द कर दिया गया. पीएम के संबोधन के बाद दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. रिम्स में कोरोना वायरस के चार सैंपल की जांच की गयी और सभी निगेटिव मिले.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : पूरे देश में 21 दिनों के लिए घरों में पाबंद. वित्तमंत्री के हवाले से अखबार ने खबर दी है कि आयकर व जीएसटी 30 जून तक जमा होगा. रांची से राज्य के संबंध में एक खबर है कि सभी जिलों में कोरोना के लिए सैंपल सेंटर खुलेंगे. वही,ं डब्ल्यूएचओ का यह बयान है कि भारत इस महामारी से लड़ने में सक्षम है. अखबार ने खबर दी है कि चुनाव आयोग ने राज्यसभा का 26 मार्च को प्रस्तावित चुनाव कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर टाल दिया. एक खबर है कि रांची में मिले 11 विदेशियों को क्वारंटाइन कैंप भेजा गया. हजारीबाग-चतरा से एक खबर है कि कोरोना के खतरे के मद्देनजर ग्रामीण बाहर से आने वाले लोगों का प्रवेश गांव में रोकने लगे हैं.

दैनिक जागरण ने भी लीड खबर दी है कि 21 दिन के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन. अखबार ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान का उनका हाथ जोड़े फोटो छापा है. दरअसल पीएम ने लोगों से हाथ जोड़ कर आग्रह किया है कि वे घर से बाहर नहीं निकलें. कोरोना की प्रधानमंत्री द्वारा व्याख्या है कोई रोड पर नही ंनिकले. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है कि होम क्वारंटाइन नहीं सरकार के क्वारंटाइन में रहेंगे संदिग्ध लोग. अखबार ने एक खबर छापी है कि सतर्क रहे तो तीन सप्ताह में कोरोना से हम लड़ाई जीत सकते हैं.

दैनिक भास्कर की लीड खबर भी लाॅकडाउन पर ही है. इसका शीर्षक है: 21 दिन पूरा देश लाॅक. अखबार ने लिखा है कि आपदा प्रबंधन कानून के तहत इसका उल्लंघन करने पर दो साल तक की जेल संभव. अखबार ने लिखा है कि ई-काॅमर्स से खाना, दवा, सेहत उपकरणों की डिलेवरी हो सकेगी व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे. राशन, फल-सब्जी और दूध मिलता रहेगा. प्रशासन होम डिलेवरी भी करवा सकता है. अखबार ने खबर दी है कि देश में 1.88 लाख लोग कोरोना को लेकर निगरानी में हैं. वहीं, विश्व स्तर की खबर है: संक्रमण 13 गुणा तेज, मरीजों की संख्या चार लाख पार. कोरोना से जंग के बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कई राहत का एलान किए जाने की खबर भी अखबार में है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका