रांची के अखबारों की सुर्खियां : कोल ब्लाॅक आवंटन पर बोले बाबूलाल, हेमंत ने कहा नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है
प्रभात खबर ने खबर दी है कि चीन ने यह माना कि भारत से झड़प में उसके सैन्य अधिकारी की भी जान गयी है. वहीं, भारत ने यह फैसला किया है कि चीन की सीमा से लगी 32 सड़क परियोजनाओं पर और तेजी से काम होगा.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज से पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के फैसले को ओडिशा सरकार के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पलट दिया है. इस रथयात्रा में लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.


हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है कि चीन ने एलएसी के पास चीन ने विमानों की तैनाती बढा दी है. भारत लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक अपनी सीमा पर सतर्क है. कमांडर कान्फ्रेंस शुरू हुआ है और रक्षा तैयारियों पर मंथन शुरू हुआ है. उधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर पहुंचे हैं.
अखबार ने खबर दी है कि रसोई गैस सिलिडंर की डिजिटल बुकिंग की तैयारी शुरू की गयी है. वहीं, पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है. यह खबर भी है कि सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त पुरी जगन्नाथ यात्रा की अनुमति प्रदान की है.


