रांची के अखबारों की सुर्खियां : बंद होगी आशीर्वाद योजना, मंदिर आंदोलन के संतों में गुस्सा, हेमंत जाएंगे बनारस, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : बंद होगी आशीर्वाद योजना,  मंदिर आंदोलन के संतों में गुस्सा, हेमंत जाएंगे बनारस, अन्य खबरें

रांची : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन आज के अखबारों की बड़ी खबर है. इसके अलावा रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, राम जन्मभूमि सहित स्थानीय खबरें भी अखबार में प्रमुखता से हैं. इसके अलावा अखबारों ने आज अपनी कुछ खास खबरें रांची से दी हैं.

प्रभात खबर ने आज टाॅप बाॅक्स खबर छापी है कि झारखंड की नयी सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी. अखबार ने कृषि विभाग की ओर से तैयार बजट प्रस्ताव के हवाले से यह खबर लिखी है. इसका शीर्षक है: किसानों का कर्ज होगा माफ, बंद होगी आशीर्वाद योजना. धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये देने का प्रस्ताव है. डीबीटी के माध्यम से यह राशि दी जाएगी. वहीं, अखबार की लीड खबर प्रधानमंत्री मोदी का संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दिया गया भाषण है. इसका शीर्षक है: सीएए पर भय पैदा कर रहा है विपक्ष: मोदी. एक खबर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी शादी के सालगिरह के मौके पर आज पत्नी के साथ वाराणसी जाएंगे और वहां बाबा काशी विश्वनाथ एवं फिर विंध्याचल में मां विंध्यावासिनी की पूजा-अर्चना करेंगे. झाविमो से प्रदीप यादव को निकाले जाने की खबर भ्ज्ञी अखबार ने दी है. अखबार ने लिखा है कि झाविमो की नयी कार्यकारिणी की पहली बैठक 11 फरवरी को होगी, उसके बाद भाजपा में विलय की प्रक्रिया आगे बढेगी.

अखबार ने टंडवा एनटीपीसी में ब्वाॅयलर निर्माण के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत की खबर भी दी है. इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए. नाराज मजदूरों ने इसके बाद घेराव किया और काम रुकवा दिया. कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 15 व 16 फरवरी को रांची में होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप में आने से छह देशों के 70 खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया. अखबार ने अंदर एक खबर दी है कि आंध्रप्रदेश की कंपनी जमीन दिलाने के नाम पर रुपये ठग रही है. वहीं, अखबार ने इस बात को लेकर आगाह किया है कि शनिवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी. हटिया ग्रिड में काम की वजह से ऐसा होगा.

हिंदुस्तान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में संबोधन को लीड खबर बनाया है. इसका शीर्षक दिया है: सरकार ही नहीं सरोकार भी बदल गया: नरेंद्र मोदी. किशोरगंज में देर रात एक युवक की बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या किए जाने की खबर भी है. युवक का नाम मुकेश जालान था. घटना सवा दस बजे की है. झाविमो से प्रदीप यादव को निकालने की खबर भी अखबार ने दी है. आरबीआइ की मौद्रिक समीक्षा के हवाले से खबर है कि बैंक सस्ता होम एवं आॅटो लोन देंगे. अखबार ने खबर दी है कि रिम्स में नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गयी है. मिडडे मील योजना में गड़बड़ी की खबर अखबार ने दी है. यह खबर लातेहार व पाकुड़ जिले से संबंधित है, जहां सोशल आडिट में गड़बड़ी पकड़ी गयी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महा अभियोग से बरी किए जाने की खबर भी अखबार में है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट में मंदिर आंदोलन से जुड़े संतो का नाम नहीं होने से गुस्साए संतों का गुस्सा शांत हो जाने की खबर अखबार ने दी है और लिखा है कि न्यास ने नवगठित ट्रस्ट को जमीन सौंप दिया है.

हिंदुस्तान ने एक पड़ताल की है कि झारखंड की नयी सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता का एलान किए जाने के बाद नियोजनालय में भीड़ उमड़ने लगी है. हर जिले में निबंधन की रफ्तार पांच से दस गुणा बढ गयी है.

दैनिक जागरण ने भी पहले पन्ने पर खबर दी है कि रिम्स में नियुक्तियों पर सीएम हेमंत सोरेन ने रोक लगा दी है. ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की और स्वास्थ्य सचिव को जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, यह खबर भी है कि अब आठ लाख रुपये आय वाले किसानों का भी मु्फ्त इलाज होगा. कैंसर, लीवर व किडनी के मरीजों को सरकार पांच लाख रुपये की सहायता देगी. वहीं, प्रदीप यादव को झाविमो से निकाले जाने की खबर भी है. राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का बयान है कि यहां भी बिहार की तर्ज पर अलग मदरसा बोर्ड बनेगा. सरयू राय का बयान है कि कोयला-लोहा कंपनियों पर सरकार का 50 हजार करोड़ रुपये बकाया है. इस अखबार ने भी किसान आशीर्वाद योजना के बंद होने व किसानों का कर्ज माफ किए जाने की खबर दी है. अखबार ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनता की शिकायतों की सुनवाई व अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश देने संबंधी खबर दी है. इससे संबंधित एक खबर का शीर्षक है: नाले पर बनेगा पुल, सुदामा का शुरू हुआ इलाज.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका