रांची के अखबारों की सुर्खियां : एनोस के कुनबे को भ्रष्टाचार की कड़ी सजा, धौनी ने भरा 28 करोड़ टैक्स, सीएए पर बोले ट्रंप, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : एनोस के कुनबे को भ्रष्टाचार की कड़ी सजा, धौनी ने भरा 28 करोड़ टैक्स,   सीएए पर बोले ट्रंप, अन्य खबरें

रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों में आज झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सजा, मोदी-ट्रंप द्विपक्षीय वार्ता व ट्रंप का सीएए पर बयान, दिल्ली में हिंसा सहित अन्य खबरें प्रमुखता से है. महेंद्र सिंह धौनी के फिर झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्स दाता बनने की खबर भी अखबारों में है.

प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर एनोस एक्का को सजा की खबर को लीड के रूप में छापा है. शीर्षक है: एनोस, उनकी पत्नी, भाई, साला और भांजा को सात-सात साल की सजा, 50-50 लाख जुर्माना. अखबार ने लिखा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में यह अबतक की सबसे बड़ी सजा है. अखबार के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति में सजा पाने हरिनारायण राय के बाद दूसरे पूर्व मंत्री हैं एनोस एक्का. अखबार ने खबर दी है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होगा. इसके साथ ही दीपक प्रकाश को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाने की खबर भी अखबार में है. एक खबर है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी तीसरी बार सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हैं.

डोनाल्ड ट्रंप एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता की खबर भी अखबार के पहले पन्ने पर है. वहीं, सीएए पर ट्रंप के इस बयान को अखबार ने प्रमुखता दी है कि यह भारत का आंतरिक मसला है और यहां सभी धर्माें का सम्मान होता है. अखबार ने दिल्ली में हिंसा की लपटें तेज होने व अबतक 13 लोगों की मौत की खबर भी दी है.

हिंदुस्तान ने मोदी-ट्रंप वार्ता को लीड खबर बनाया है, जिसका शीर्षक दिया है आतंक पर पाकिस्तान को साथ घेरेंगे. अखबार के अनुसार, 21 हजार करोड़ के रक्षा सौदे के साथ इनर्जी व तकनीकी क्षेत्र में सहयोग बढाने पर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ. दिल्ली की हिंसा पर अखबार की खबर है: दिल्ली में तीसरे दिन भी हिंसा, अबतक नौ मरे. अंदर के पन्ने पर खबर है कि कांग्रेस के कोटे के मंत्री दिल्ली में अपनी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले. वहीं, दो इंजीनियरों को एसीबी कोर्ट द्वारा चार साल की सजा सुनाए जाने की खबर भी अखबार में है. एक खबर है कि केंद्र ने केंद्रीय करों का 14 हजार करोड़ रुपये का बकाया झारखंड को चुकता नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार

दैनिक जागरण ने संशोधित नागरिकता कानून पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को सबसे बड़ी खबन बनाया है. शीर्षक है – सीएए भारत का आंतरिक मामला: डोनाल्ड ट्रंप. ट्रंप ने कहा है कि भारत जैसी धार्मिक आजादी दुनिया के कई देशों में नहीं है. वहीं यह खबर भी है कि भारत व अमेरिका ने तीन अरब डाॅलर का रक्षा करार किया है. यह खबर भी है कि सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिका ने वादा किया. अखबार ने खबर दी है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता है और उन्होंने 28 करोड़ रुपये टैक्स भरा है. एनोस एक्का व उनके परिवार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार में सात-सात की सजा होने व दीपक प्रकाश को झारखंड भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खबर भी अंदर के पन्नों पर प्रमुखता से है. वहीं, हेमंत सोरेन का बयान है कि अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित

दैनिक भास्कर ने लीड खबर झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि को बनाया है. अखबार की टाॅप खबर का शीर्षक है : 60 साल में पहली बार पलामू में कश्मीर. अखबार ने लिखा है कि ओलों की सफेद चादर से ढक गए घर, पहाड़, नदी व खेत. अखबार के अनुसार, पलामू में 24 मिमी, गढवा में 19 व लातेहार में 11 मिमी बारिश हुई. वहीं, दिल्ली हिंसा को लीड खबर बनाते हुए शीर्षक दिया है: दिल्ली में चार जगहों पर कफ्र्यू, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश, अबतक 13 की मौत. इस खबर में एक आइपीएस अधिकारी का बयान है कि 1984 के सिख दंगों के बाद दिल्ली में ऐसे हालात बने हैं. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप का बयान है: दिल्ली की हिंसा के बारे मे सुना, पर मोदी से चर्चा नहीं की. एक खबर है कि रिम्स के दो डाॅक्टर निजी प्राइक्टिस करते पकड़े गए, इनका नाम रश्मि सिन्हा व मणिभूषण सिन्हा है. अखबार ने दीपक प्रकाश को प्रदेश भाजपा की कमान देने की खबर को शीर्षक दिया है: विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे दीपक प्रकाश नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने. 26 मार्च को झारखंड की दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने की खबर भी अखबार में है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल