रांची के अखबारों की सुर्खियां : जेपीएससी की गड़बड़ी फिर आयी सामने, गिरिडीह में तिरंगा यात्रा पर पथराव, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : जेपीएससी की गड़बड़ी फिर आयी सामने, गिरिडीह में तिरंगा यात्रा पर पथराव, अन्य खबरें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता में उस संबोधन को अहम खबर बनाया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नागरिकता कानून पर विपक्ष युवाओं को गुमराह कर रहा है. इसके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा एवं कैबिनेट विस्तार पर चर्चा जैसी खबरें प्रमुख हैं.

प्रभात खबर के पहले पन्ने की दो खबरें ध्यान खींचती हैं. अखबार ने टाॅप बाॅक्स में एक खबर दी है: जेपीएससी को नहीं पता अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का नाम. अखबार ने यह खबर प्रथम सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा की आंसर की में 20 गलतियां मिलने के आधार पर की है. तीन जनवरी को हुई इस परीक्षा में 2053 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. बेलूर मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि संबोधन की विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को गुमराह कर रहा है, को अखबार ने लीड खबर बनाया है. इस खबर के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह का जबलपुर से बयान है कि सभी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देकर ही दम लेंगे. अखबार ने खबर दी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली गए हैं और वे वहां मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे. इसी खबर में उल्लेख है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज यूपीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलायी है. इसमें सीएए-एनआरसी के मुद्दे पर बात होगी. अखबार ने मुख्यमंत्री के कल आंचल शिशु आश्रम पहुंचने और राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी राखी तिर्की एवं मधु तिर्की के घर जाने की भी खबर दी है. प्रभात खबर ने एक खबर दी है कि गिरिडीह के बीबीसी रोड में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा, आरएसएस, विहिप द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा पर पथराव के कारण विकट स्थिति हो गयी थी, ऐसे में पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े व लाठी चार्ज किया, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद एसपी ने राष्ट्रगान से उपद्रवियों को शांत कराया. पुलिस ने उपद्रवियों पर कार्रवाई की बात कही है.

 

हिंदुस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता में भाषण का हेडिंग दिया है : नागरिकता कानून युवा समझे, नेता नहीं. प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी का नाम लिये बिना कहा कि युवा इस कानून को समझ गए लेकिन नेता नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून की वजह से पाकिस्तान के दमन की हकीकत सामने आयी. अखबार ने पहले पन्ने पर खबर दी है कि वीआइपी सुरक्षा से एसपीजी को अलग कर लिया जाएगा. ऐसे में वीआइपी की सुरक्षा में तैनात ब्लैक कैट कमांडो हटा लिया जाएंगे और इस फैसले से 450 कमांडो मुक्त होंगे. 1984 में एनएसजी की स्थापना के वक्त उसका यह काम नहीं था. इसके साथ ही रायसीना डायलोग कल से शुरू होने की खबर भी है. कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए जाने व पाक द्वारा बैट हमले में दो लोगों का सिर काट लिए जाने की खबर भी है. अखबार ने एक खबर दी है कि पुलवामा के शहीदों के आंगन की मिट्टी से पुलवामा में ही सीआरपीएफ कैंप में भारत का नक्शा बनाया जाएगा. इसके लिए संगीत शिक्षा गोपीनाथ जाधव घर-घर जाकर मिट्टी एकत्र कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा था अज्ञात शख्स, पाकुड़िया पुलिस ने बचाई जान

दैनिक भास्कर ने गिरिडीह में भाजपा-आरएसएस की नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकली यात्रा पर पथराव की खबर की खबर को लीड स्टोरी के रूप में छापा है. अखबार ने लिखा है कि पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. पथराव के दौरान भुजाली लेकर जुलूस के बीच में एक युवक घुस गया. रामगढ में जाली नोट मामले में पकड़ाये दो लोगों के संदर्भ में वहां के एसपी प्रभात खबर ने खुलासा किया कि सरगना नालंदा का रहने वाला है. उसका नाम नीतीश कुमार है. पलामू में टीपीसी के पांच उग्रवादी पकड़े जाने और आम लोगों के लिए विवेकानंद सरोवर का प्रतिमा स्थल खुलने की खबर भी अखबार ने दी है. अखबार ने एक खबर दी है कि एनजीटी के आदेश पर प्रशासन ने दुमका राजभवन के लिए 38.21 एकड़ जमीन और छह करोड़ रुपये जुमाना भरा.

यह भी पढ़ें: Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

दैनिक जागरण ने भी कोलकाता में सीएए पर प्रधानमंत्री के बयान को लीड खबर बनाया है. अखबार ने इसका शीर्षक दिया है: सीएए से दुनिया ने जाना पाक में अल्पसंख्यकों का दमन. प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश व धर्म का व्यक्ति उचित प्रक्रिया द्वारा भारत की नागरिकता ले सकता है. इसके साथ ही अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंचीं. वहीं, हेमंत सोरेन का युवा दिवस पर संदेश है: विवेकानंद के आदर्शाें पर चलें युवा. सीएम ने कहा है कि स्वामी जी शक्ति, संकल्प और प्रेरणा के पुंज है. स्वामी जी की जयंती के मौके पर यह बातें उन्होंने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही. अखबार ने अंदर के पन्ने पर एक खबर दी है कि फर्जी कागज से बेचा 2900 करोड़ का कोयला. अखबार ने एक खबर दी है कि उद्योगों के कुल एनपीए के करीब पहुंच गयी कृषि कर्ज माफी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां