रांची के अखबारों की सुर्खियां : रांची-धनबाद में एसीबी के छापों से हड़कंप, कांके गैंगरेप के 11 अभियुक्त दोषी करार, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां :  रांची-धनबाद में एसीबी के छापों से हड़कंप, कांके गैंगरेप के 11 अभियुक्त दोषी करार, अन्य खबरें

रांची : रांची से छपने वाले अखबारों में आज एसीबी के छापे व कांके गैंगरेप पर कोर्ट का फैसला बड़ी खबर है. इसके अलावा दिल्ली की हिंसा, जेपीएससी परीक्षा एवं अन्य खबरों को प्राथमिकता दी गयी है.

प्रभात खबर ने लीड खबर का शीर्षक दिया है: नगर निगम, रजिस्ट्री कार्यालय व डोरंडा थाना में एसीबी का छापा, मिल रहे गड़बड़ी के संकेत. यह खबर रांची नगर निगम व धनबाद नगर निगम के संबंध में है, जहां छापे पडे. अखबार के अनुसार, रिविजन नक्शा के कई मामले लंबित हैं और रजिस्टर सही से मेंटन नहीं होता. इस छापेमारी से रांची व धनबाद के मेयर भड़क गए और टीम के सदस्यों से कागजात मांगे. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि फाइल लटकाना भी भ्रष्टाचार है. एक खबर है कि सीएचओ नियुक्ति की नयी सूची जारी कर दी गयी है और इस सूची से झारखंड के बाहर के अभ्यर्थी हटा दिए गए हैं. एक खबर है कि पाकिस्तान की इमरान सरकार ने नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित कर दिया. वहीं, अहमदाबाद में बिहार महोत्सव 28 फरवरी से. कल झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिस्सा लेंगे और 10 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे.

अखबार ने अपने कवर पेज – 2 पर लाॅ छात्रा गैंग रेप मामले पर बड़ी खबर दी है. इसका शीर्षक है: लाॅ छात्रा गैंगरेप मामले में 11 अभियुक्त दोषी करार, तीन माह में आया फैसला, 46 दिन चली सुनवाई. अदालत ने कहा कि यह जघन्य अपराध है और इस मामले में दो मार्च को सजा का एलान किया जाएगा. वहीं, पीड़िता का बयान है कि घटना को याद कर आज भी सहम जाती हूं. दिल्ली की हिंसा पर खबर है: डोभाल ने संभाली दिल्ली की कमान. यह खबर एनएसए के दिल्ली की उन गलियों में घूमने को लेकर है, जहां हिंसा भड़की थी. अखबार ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा और हाइकोर्ट ने कहा कि फिर एक बार 1984 नहीं होने देंगे. एक खबर है स्कूली शिक्षा में राज्य का प्रदर्शन सुधरा, ग्रेडिंग बढी. यह खबर भी है कि नए विधानसभा भवन में बजट सत्र कल से. इसके साथ यह खबर भी है कि स्पीकर द्वारा बुलायी गयी बैठक में बाबूलाल मरांडी को न्यौता नहीं दिया गया है, इसलिए वह भाजपा इसका बहिष्कार कर सकती है. हाल ही में भाजपा ने मरांडी को अपने विधायक दल का नेता चुना है. गुमला से एक खबर है कि अस्पताल में नहीं मिला एंटी रैबीज इंजेक्शन, संक्रमण से छात्रा की मौत. बेतला में शिकारी को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है. साथ ही यह खबर भी है कि मृत बाघिन की याद में स्मारक बनेगा. वहीं, सपा नेता व रामपुर के सांसद आजम खान को पत्नी व बेटे सहित जालसाजी मामले में जेल भेजे जाने की खबर है.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : कांके गैंगरेप के 11 अभियुक्त दोषी करार. अखबार ने लिखा है कि इस मामले में सजा का एलान दो मार्च को होगा. वहीं, दिल्ली हिंसा पर हाइकोर्ट की फटकार अखबार ने हेडिंग दिया है कि फिर दिल्ली में एक बार 1984 नहीं होने दंगे. रांची व धनबाद में एसीबी के छापे से हड़कंप मचने की खबर भी है. रांची की मेयर आशा लकड़ा ने इसे बदले की कार्रवाई बताया. अखबार ने लिखा है कि एसीबी की छापेमारी के पहले ही संबंधित जगहों के कर्मियों को सूचना मिल गयी थी. अखबार ने खबर दी है कि शीला सातवीं जेपीएससी की परीक्षा का एलान हो गया है. 267 पदों की पीटी का आनलाइन आवेदन एक से तीस मार्च तक आॅनलाइन भरा जा सकेगा. एक अप्रैल को शुल्क जमा होगा.

दैनिक जागरण की टाॅप खबर का शीर्षक है : नगर निगम, रजिस्ट्री आफिस और थाने में एसीबी के छापे. अखबार ने लिखा है कि रांची से धनबाद तक आवेदनों के निबटारे का बुरा हाल दिखा. पहली बार ऐसी कार्रवाई की गयी है. लाॅ छात्रा गैंगरेप मामले में 11 अभियुक्ति को दोषी करार दिए जाने की खबर को भी इस अखबार ने प्रमुखता दी है. दिल्ली हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी है कि समस्या पुलिस का पेशेवर व स्वतंत्र न होना है. जेपीएससी पर खबर है: तीन वर्षाें के लिए संयुक्त रूप से होगी सातवीं जेपीएससी परीक्षा. अखबार ने अंदर बजट उम्मीदों को लेकर एक स्पेशल पेज दिया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका