Jharkhand Exit Polls Live : एग्जिट पोल में झामुमो गठबंधन की सरकार

Jharkhand Exit Polls Live : एग्जिट पोल में झामुमो गठबंधन की सरकार

 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 का पांच चरणों का मतदान आज शाम पांच बजे संपन्न हो गया. इसके बाद विभिन्न चैनलों एवं एवं एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल का दौर शुरू हो चुका है. झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा चुनावी मुकाबला है. 23 तारीख को मतगणना के बाद चुनाव के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे, हालांकि उससे पहले आज शाम आ रहे एग्जिट पोल के आंकड़े ने सरगर्मी एक बार फिर बढा दी है.

 

 

आइएनएस सी वोटर का एग्जिट पोल

 

भाजपा को 32 प्लस सीटें मिल सकती है

झामुमो गठबंधन को 35 प्लस सीटें मिल सकती है

जेवीएम को चार सीटें मिल सकती हैं

आजसू को पांच सीटें मिल सकती है

एबीपी का एग्जिट पोल

भाजपा को 32 सीटें, झामुमो गठबंधन को 35 सीटें, झाविमो को तीन सीटें और आजसू को पांच सीटें हासिल हो सकती हैं.

आजतक एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल

भाजपा : 22 से 32 सीटें मिलने की संभावना है.

झामुमो गठबंधन : 38 से 50 सीटें मिल सकती हैं.

आजसू को तीन से पांच और झाविमो को चार से सात सीटें मिल सकती हैं.

आजतक के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 34 प्रतिशत, झामुमो गठबंधन को 37 प्रतिशत, बाबूलाल मरांडी की झाविमो को छह और सुदेश महतो की आजसू को नौ सीटें मिल सकती हैं.

आजतक का एग्जिट पोल 12,489 लोगों से बातचीत पर आधारित है.

स्पीक मीडिया नेटवर्क

स्पीक मीडिया नेटवर्क ने अपने सर्वे के आधार पर कहा है कि झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाला महागठबंधन बहुमत के साथ सरकार बनाएगा. इस एग्जिट पोल के अनुसार, झामुमो को 30 प्लस, कांग्रेस को 10 प्लस एवं राजद को दो सीटें राज्य में मिल सकती हैं. यह संख्या 42 होती है, जो 81 सदस्य वाली झारखंड विधानसभा में स्पष्ट बहुमत की संख्या होती है.

वहीं, भाजपा को 27 प्लस सीटें मिल सकती हैं, जबकि आजसू को चार प्लस एवं झाविमो को भी चार प्लस सीटें मिल सकती हैं. इन तीनों की सामूहिक सीटों की संख्या 35 के आसपास हो सकती है.

कशिश का एग्जिट पोल

भाजपा को 28 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि झामुमो गठबंधन को 44 सीटें मिल सकती हैं. झाविमो व आजसू को तीन-तीन एवं अन्य को तीन सीटें हासिल हो सकती हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका