तो झारखंड में टूट गया भाजपा-आजसू का गठबंधन, बलमुचु को सुदेश ने पार्टी में शामिल कराया

तो झारखंड में टूट गया भाजपा-आजसू का गठबंधन, बलमुचु को सुदेश ने पार्टी में शामिल कराया

 

रांची : झारखंड में आखिरकार भाजपा-आजसू का गठबंधन टूट चुका नजर आ रहा है. अब सूबे की 81 में 80 सीटों पर अकेले भाजपा लड़ेगी. वहीं, आजसू भी मैदान में अकेले जाएगी. भाजपा हाइकमान आजसू की मांगें मानने को तैयार नहीं हुई. इस वजह से गठबंधन टूट गया. दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रभारी ओम माथुर की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया.

वहीं, भाजपा ने एक सीट पर विनोद सिंह को समर्थन देने का फैसला किया है. आजसू भाजपा से 27 सीटें चाहती थी, जबकि पार्टी 10 सीटें देने को राजी थी और तीन पर दोस्ताना लड़ाई को भी सहमत थी. पर, आखिरकार बात नहीं बनी. सुदेश महतो ने कहा कि उनकी 26 सीटों पर दावेदारी है.

आजसू का दावा रहा है कि उसका संगठन मजबूत है और वह अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है. झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा व 23 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

सुदेश महतो ने आज प्रदीप बलमुचु को पार्टी में शामिल कराया. संभावना है कि उन्हें घाटशिला से टिकट दिया जाएगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका