बिहार में पिछले 15 सालों में 55 बड़े घोटाले हुए : तेजस्वी यादव
On
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा आरोप लगाया है कि बिहार के पिछले 15 सालों में 55 बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन किसी बड़े अधिकारी या मंत्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि घोटाले में फंसे हजारों करोड़ रुपये कौन लौटाएगा.
बिहार में पिछले 15 वर्षों में 55 बड़े घोटाले हुए लेकिन किसी भी बड़े अधिकारी या मंत्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इन घोटालों में फंसे हजारों करोड़ रुपये कौन लौटाएगा?: RJD नेता तेजस्वी यादव https://t.co/kMe1cwsgWG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2020
मालूम हो कि बिहार में पिछले 15 सालों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और बीच में कुछ महीनों के लिए उन्होंने खुद अपनी जगह जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था. बिहार विधानसभा चुनाव करीब हा चुका है और राजनीति तेज हो गयी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



