भाजपा राज में पेपर लीक देश के खिलाफ साजिश : अखिलेश यादव

परीक्षा रद्द किये जाने के बाद इस मामले में मोदी सरकार को घेरा

भाजपा राज में पेपर लीक देश के खिलाफ साजिश : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव- फोटो X (ट्विटर)

नीट पर चल रहे विवाद के बीच यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द  होने पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा,  और अब गड़बड़ी की खबर के बाद यूजीसी-नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है। भाजपा के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में धांधली कर रहा है। ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूजीसी नेट और नीट-2024 की परीक्षा रद्द किये जाने के बाद इस मामले में मोदी सरकार को घेरा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा की भाजपा के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में धांधली कर रहा है। ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।
 
 
गौतरलब हो, 18 जून को ही नेट की परीक्षा हुई थी। यूजीसी को गृह मंत्रालय से पेपर आउट होने का इनपुट मिला, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कराती है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। नीट पर चल रहे विवाद के बीच यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द  होने पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा,  और अब गड़बड़ी की खबर के बाद यूजीसी-नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है। भाजपा के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में धांधली कर रहा है। ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है। अखिलेश यादव ने आगे लिखा। गहरी बात समझिए। पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी। जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी और बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे।
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न