राज्य सरकार का स्टैंड क्लियर, स्थानीय नीति में नहीं होगा कोई बदलाव

राज्य सरकार का स्टैंड क्लियर, स्थानीय नीति में नहीं होगा कोई बदलाव

रांची: राज्य में स्थानीयता को लेकर उठ रहे सवालों पर हेमंत सरकार ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है।विधानसभा में जवाब देते हुए राज्य सरकार ने कहा कि सरकार स्थानीय नीति में कोई बदलाव नहीं करेगी, क्योंकि स्थानीय नीति में सुधार का कोई औचित्य नहीं है।

विधानसभा में माले विधायक विनोद कुमार ने कहा कि वर्तमान स्थानीय नीति से राज्य के खतियानी-रैयती युवाओं को पूरी तरह से लाभ नहीं मिल रहा है। इसी पर उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार स्थानीय नीति में आवश्यक सुधार करने का विचार रखती है?

इस पर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने लिखित में जवाब दिया। जवाब में कहा गया कि खतियानी-रैयती युवाओं को नियोजन में सम्पूर्ण लाभ नहीं मिलने की बात को सरकार नकारती है।इस आलोक में स्थानीय नीति में सुधार का कोई औचित्य ही नहीं है। बता दें कि कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है। जबकि सदन में इस विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए आलम को प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

ज्ञात हो कि गत वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान झामुमो ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि जनता के हिसाब से नई स्थानीय नीति बनाई जायेगी। इसके अलावा सरकार के गठन के बाद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने कहा था कि स्थानीय नीति के लिए कट ऑफ डेट 1932 ही किया जाना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर रघुवर दास के कार्यकाल में स्थानीय नीति में परिवर्तन किया गया था। इसमें 1985 से राज्य में रहने वालों को स्थानीय माना गया है। साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में प्राथमिकता और कई स्थानों में स्थानीय लोगों के लिए पूरी तरह से आरक्षित रखने की भी बात है।

यह भी पढ़ें: दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर

 

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक