Simdega News: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में  मोबाइल नेटवर्क सुधार को लेकर बैठक

दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार की तैयारी, बीएसएनएल लगाएगा 39 नए टावर

Simdega News: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में  मोबाइल नेटवर्क सुधार को लेकर बैठक
मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की बैठक में दीपांकर चौधरी एवं अन्य

दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिले में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोबाइल टावर अधिष्ठापन व केबल बिछाने से संबंधित कंपनी द्वारा दिए गए आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। बीएसएनएल द्वारा जिले में 39 नए टावर अधिष्ठापित किए जाने की जानकारी भी साझा की गई।

सिमडेगा: उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिले में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, नजारत उप समाहर्ता-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खालखो, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत मिंज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मोबाइल टावर अधिष्ठापन व केबल बिछाने से संबंधित कंपनी द्वारा दिए गए आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने वन भूमि विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र, लाइसेंस, भूमि अनापत्ति पत्र, अंचल अधिकारी द्वारा लैंड वेरीफिकेशन सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र में कई आवश्यक कागजातों की कमी है। इस पर कंपनी को 15 दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्ण कागजात उपलब्ध होने के बाद ही टावर अधिष्ठापन के लिए समिति अनुमोदन देगी। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को भूमि का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही जिले के दुर्गम क्षेत्रों की पहचान कर टावर अधिष्ठापन हेतु कंपनियों को सूची भेजने का आदेश दिया। बैठक में बीएसएनएल द्वारा जिले में 39 नए टावर अधिष्ठापित किए जाने की जानकारी भी साझा की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल