Simdega News: Govt ITI में हुआ अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन
25 विद्यार्थियों को अप्रेन्टिसशिप पोर्टल में किया गया रजिस्टर
सिमडेगा के तत्वाधान में Govt ITI, Simdega में प्रधान मंत्री अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गयाI इस कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेडों के 25 विद्यार्थियों को अप्रेन्टिसशिप पोर्टल में भी अप्रेन्टिसशिप किया गयाl
सिमडेगा:- जिला नियोजनालय , सिमडेगा के तत्वाधान में Govt ITI, Simdega में प्रधान मंत्री अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया I Ministry of Skill Development and Entrepreneurship एवं Regional Directorate of Skill Development and Training, Ranchi के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेडों के 25 विद्यार्थियों को अप्रेन्टिसशिप पोर्टल में भी रजिस्टर किया गयाl
ज्ञात हो कि नियोजनालय सिमडेगा द्वारा युवाओं में अप्रेन्टिसशिप एक्ट की जानकारी हेतु, नियोजकों के साथ समन्वय कर समय समय समय पर अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न ट्रेडों में युवाओं को अप्रेन्टिसशिप के नए अवसर से अवगत करने का प्रयास किया जाता है। मौके पर आई. टी. आई. की प्राचार्या आशा मैक्सिमा लकड़ा, मुख्य प्रशिक्षण पदाधिकारी गवर्नमेंट आई. टी. आई. एन. पासवान, और जिला नियोजनालय के स्टाफ लक्ष्मण राम टोप्पो, युनिस ओरिया , जितेंद्र बड़ाइक, गणेश जादव इत्यादि मौजूद थे। उल्लेखनीय भूमिका निभाने वालों में संस्थान के अन्य प्रशिक्षण पदाधिकारी और स्टाफ की सहभागिता भी सराहनीय थी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

