Saraikela News: 14 लाख की नकली अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

अवैध शराब रोकने के लिए पुलिस की सतर्कता और तेज़

Saraikela News: 14 लाख की नकली अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस द्वारा जब्त किया गया शराब

सरायकेला:  अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने छापेमारी कर 248 पेटी (करीब 2019 लीटर) विभिन्न ब्रांडों की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके अलावा शराब पैकिंग में उपयोग होने वाले स्टीकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। मौके से पुलिस ने दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण