Sahebganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 9,830 मामलों से 168 करोड़ की समझौता राशि

168 करोड़ रुपये से अधिक की समझौता राशि प्राप्त

Sahebganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 9,830 मामलों से 168 करोड़ की समझौता राशि
(फ़ोटो)

साहिबगंज और राजमहल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 9830 मामलों का निष्पादन कर ₹168.20 करोड़ से अधिक की समझौता राशि प्राप्त की गई। प्रधान जिला जज अखिल कुमार के नेतृत्व में त्वरित और सुलभ न्याय सुनिश्चित करते हुए हजारों पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवाद सुलझाए गए।

साहिबगंज: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, राजमहल में आज व्यवहार न्यायालय परिसर में इस वर्ष कि दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड के सभी जिलों में झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची, माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, जज, झारखण्ड हाई कोर्ट-सह- कार्यकारी अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साहिबगंज और राजमहल के व्यवहार न्यायालय स्थित लोक अदालत कक्ष में स्क्रीन पर उपस्थित लोगों ने देखा।     

उद्घाटन के उपरान्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार ने विभिन्न लोक अदालत बेंचों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति के आधार पर मामलों के समाधान से न केवल न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आती है, बल्कि पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण भी कायम रहता है।       

आगे उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो पाता है, जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ और खर्च से राहत मिलती है। उन्होंने उपस्थित पक्षकारों से अपील की कि वे लोक अदालत की उपयोगिता को समझते हुए अधिकाधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाने तथा उनके निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया, ताकि आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

इस लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय संजय कुमार उपाध्याय, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लामाये, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, सिविल जज सह न्यायिक दंडाधिकारी आलोक मरांडी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रिचेश कुमार, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, लोक अभियोजक  व उनके अधीनस्थ, चीफ लीगल एड डिफेन्स कौंसिल अरविन्द गोयल और उनकी टीम, अधिवक्तागण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, बैंक कर्मी, पारा विधिक स्वयं सेवक एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी सहित वादीगण उपस्थित थे। 

Read More.. Sahebganj News: मध्य विद्यालय में टॉस से हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, गफ्फार अंसारी बने अध्यक्ष

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में साहिबगंज न्यायमंडल और राजमहल अनुमंडलीय न्याय मंडल में  कुल 9830 मामलों का निपटारा करके  रु  1682067855/- समझौता राशी की हुई प्राप्ति।

Read More.. Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी
Bokaro News: डॉ. ए.के. पंडा ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
Bokaro News: मजदूरों के हक की आवाज बनी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, पदोन्नत श्रमिक का हुआ सम्मान
Bokaro News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुए 47 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए
Bokaro News: स्टील प्लांट की बड़ी पहल: 15 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
Bokaro News: स्टील प्लांट में वेंडर मीट: नगर प्रशासन के 15 प्रमुख कार्यों पर 45 वेंडरों के साथ मंथन
Koderma News: NCC कैंप का पांचवां दिन: 650 कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल और अनुशासन के गुर
तमिलनाडु में सरकार गठन पर घमासान, पलानीस्वामी ने विधायकों को चेन्नई बुलाया
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विजय को मिला बहुमत का जादुई आंकड़ा
जिलिंगा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे PLFI उग्रवादी दबोचे गए
Sahebganj News: शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग पर छठे दिन भी धरना जारी, बीडीओ-सीओ से वार्ता विफल