कांटा पहाड़ी में भू-धसान से दहशत, विधायक रागिनी सिंह ने अवैध माइनिंग पर जताई नाराजगी

प्रभावित परिवारों से मिलकर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा

कांटा पहाड़ी में भू-धसान से दहशत, विधायक रागिनी सिंह ने अवैध माइनिंग पर जताई नाराजगी
भू-धसान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करतीं विधायक रागिनी सिंह

बाघमारा के अंगारपथरा कांटा पहाड़ी क्षेत्र में हुए भू-धसान के बाद झरिया विधायक रागिनी सिंह ने प्रभावित इलाके का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने अवैध माइनिंग, घरों में दरारें और प्रशासनिक उपेक्षा की शिकायत की।

धनबाद: बीसीसीएल कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंगारपथरा कांटा पहाड़ी बस्ती में बीते दिनों हुए भू-धसान की घटना को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षतिग्रस्त मकान, घरों एवं सड़कों में पड़ी दरारें तथा आसपास चल रहे अवैध माइनिंग और जमा अवैध कोयला दिखाते हुए अपनी समस्या बताई।

ग्रामीणों ने कहा कि वे लगातार भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। उनका आरोप था कि अवैध माइनिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर अवैध कारोबारियों द्वारा धमकी दी जाती है। महिलाओं ने बताया कि आंदोलन करने पर प्रशासन द्वारा उनके बेटे और पति को जेल भेजने की धमकी दी जाती है। लोगों ने कहा कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं निकला, जिसके कारण वे जान जोखिम में डालकर वहां रहने को मजबूर हैं।
मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि कांटा पहाड़ी की स्थिति काफी भयावह और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यहां के लगभग हर घर में दरारें पड़ चुकी हैं और इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध उत्खनन के कारण ही क्षेत्र में भू-धसान की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों के घरों में भू-धसान के कारण दरारें आई हैं, उन्हें बीसीसीएल तत्काल सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करे। विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह बीसीसीएल के सीएमडी से मुलाकात करेंगी तथा बाघमारा में लगातार हो रही भू-धसान की घटनाओं को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाएंगी।

उन्होंने कहा कि कोयलांचल में कोयला चोरी नई बात नहीं है, लेकिन अवैध माइनिंग के जरिए आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाघमारा में कोयला माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब मंदिरों तक को नहीं छोड़ा जा रहा है।
रागिनी सिंह ने कहा कि उन्होंने अब अवैध माइनिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत वह लगातार बाघमारा क्षेत्र का दौरा करेंगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी।

यह भी पढ़ें: बोकारो आईटीईएफ चुनाव संपन्न, तरुण दूरदर्शी बने अध्यक्ष और विनोद कृष्णा सचिव

दौरे के दौरान विधायक ने कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक बीके झा से दूरभाष पर बातचीत कर तत्काल अवैध माइनिंग की भराई कराने एवं जमा अवैध कोयले को हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कतरास महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ वार्ता की और चेतावनी दी कि यदि दोबारा दौरे में शिकायत मिली तो सड़क पर उतरकर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न

मौके पर सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, राजू सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रभान प्रसाद, विक्की लाला, रिंकू सिंह, सोनू शर्मा, राजकुमार दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं
Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह