झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और उमस का मिला-जुला असर

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और उमस का मिला-जुला असर

रांची: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सोमवार को साहिबगंज जिले के राजमहल में सबसे ज्यादा 63.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. वहीं गोड्डा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. लातेहर में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया.

राजधानी रांची में मौसम सुहावना बना रहा. अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया. हल्की बूंदाबांदी और बादलों की वजह से लोगों ने ठंडक का अहसास किया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा, जबकि चाईबासा का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

देवघर, बोकारो और दुमका जिलों में हल्की वर्षा हुई. यहां अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. वहीं गुमला और लोहरदगा में बारिश न होने से तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा और उमस ने लोगों को परेशान किया. हजारीबाग और डाल्टनगंज में भी बारिश नहीं हुई, जिससे मौसम शुष्क बना रहा. डाल्टनगंज का पारा 34.6 डिग्री तक पहुंच गया.

पाकुड़ और सरायकेला में भी बरसात नहीं हुई और अधिकतम तापमान क्रमशः 33.9 और 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इन जिलों में उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं.

Read More.. Ranchi News: कुलपति को 7 सूत्री मांग पत्र: हिंदू छात्र संघ ने DSPMU की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.

Read More.. Ranchi News: सेवा और मानवता का संदेश: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता रैली

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट